Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ पर लटक रही तलवार! क्या 2 महीने में ही बंद हो जाएगा शो? शिल्पा शिंदे फैंस हुए हैरान

‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ पर लटक रही तलवार! क्या 2 महीने में ही बंद हो जाएगा शो? शिल्पा शिंदे फैंस हुए हैरान

Bhabiji Ghar Par Hai OTT On OTT: पॉपुलर कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं ने हाल ही में दूसरे सीजन के साथ वापसी की थी। खास बात यह रही कि अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा शिंदे की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। हालांकि, अब शो को लेकर एक नई खबर ने दर्शकों को चौंका दिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं उसके बारे में…

भाभीजी घर पर हैं बंद होने की खबरों से मची हलचल

दरअसल, कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आईं कि भाभीजी घर पर हैं जल्द ही बंद हो सकता है। इसकी एक बड़ी वजह &TV चैनल में होने वाले बदलाव को बताया जा रहा था। इन रिपोर्ट्स के बाद फैंस काफी परेशान हो गए और शो के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे।

आसिफ शेख ने किया बड़ा खुलासा

इन अटकलों के बीच शो में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाने वाले आसिफ शेख ने सच्चाई सामने रखी है। उन्होंने साफ किया कि शो बंद नहीं हो रहा, बल्कि अब यह टीवी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी टीम को पहले ही इस बदलाव की जानकारी दे दी गई थी और शो को ZEE5 पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AndTV Official (@andtvofficial)

OTT पर मिलेगा नया अंदाज

शो के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाने का मतलब है कि अब इसे नए फॉर्मेट और स्टाइल में पेश किया जा सकता है। ओटीटी पर दर्शकों को ज्यादा कंटेंट और नए एक्सपेरिमेंट देखने को मिल सकते हैं, जिससे शो को एक नई पहचान मिल सकती है।

&TV में होने जा रहा बड़ा बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, &TV मई 2026 से एक पेड री-रन चैनल में तब्दील हो सकता है। नए मैनेजमेंट के आने के बाद चैनल अपनी रणनीति बदल रहा है, जिसके तहत नए शोज़ की बजाय पुराने प्रोग्राम्स पर फोकस किया जाएगा।

फैंस के लिए राहत की खबर

इन सब बदलावों के बीच राहत की बात यह है कि भाभीजी घर पर हैं बंद नहीं हो रहा। बल्कि यह नए प्लेटफॉर्म पर नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करता रहेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीवी से ओटीटी पर शिफ्ट होने के बाद यह शो कितनी नई ऊंचाइयों को छू पाता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply