
Image Source : FREEPIK
नेल पॉलिश नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। कई लड़कियों को और महिलाओं को नेल पॉलिश लगाना काफी पसंद होता है। लेकिन नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स आपके नाखूनों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आप नेचुरल नेल पॉलिश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं? अगर नहीं, तो हम आपको आज घर पर नेचुरल चीजों की मदद से नेल पॉलिश बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे।
कैसे बनाएं नेल पॉलिश- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर नेल पॉलिश बनाने के लिए आपको एक स्पून मेहंदी पाउडर, 50 ग्राम गुड़ और 10 लौंग की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले गुड़ को अच्छी तरह से पीस लीजिए। एक कटोरी में गुड़ का पाउडर और लौंग निकाल लीजिए। इस कटोरी को गैस पर रखिए और फिर इसके ऊपर एक और कटोरी रख दीजिए।
फॉलो करें ये स्टेप्स- 8 से 10 मिनट में भाप बनने लग जाएगी। यही भाप पानी की तरह जमा हो जाएगी। इस भाप में या फिर पानी में मेहंदी पाउडर को मिक्स कर लीजिए। इस मिक्सचर को नाखूनों पर लगा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मिश्रण को अप्लाई करने के लिए ब्रश या फिर कॉटन बॉल की मदद से नाखूनों पर अप्लाई किया जा सकता है। आप भी इस प्रोसीजर को फॉलो कर घर बैठे-बैठे नेचुरल नेल पॉलिश बना सकते हैं और इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
गौर करने वाली बात- सबसे अच्छी बात है कि इस नेल पॉलिश को बनाने के लिए जितनी भी चीजों का इस्तेमाल किया गया है, वो सब नेचुरल हैं। इसका सीधा-सीधा मतलब है कि अगर आप केमिकल बेस्ड नेल पॉलिश की जगह इस नेल पॉलिश को यूज करने से आपके नाखूनों की सेहत पर नेगेटिव नहीं बल्कि पॉजिटिव असर पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Quick Samachar किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



