
Team India: भारत में इन दिनों आईपीएल की धूम देखने को मिल रही है। इसी बीच बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया की नई टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने उतरेगी।
इस सीरीज के लिए भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई को होने जा रही है। साथ ही सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।
टी20 सीरीज खेलेगी Team India
इसके बाद साल 2027 जनवरी के महीने में जिम्बाब्वे की टीम भारत के दौरे पर वनडे सीरीज खेलने के लिए आएगी। टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बीते साल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब डिफेंड किया था। इस दौरे पर भी वो ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।
Team India का जिम्बाव्बे दौरा
टीम इंडिया के इस दौरे का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मैच 25 जुलाई और तीसरा मैच 26 जुलाई को होगा। इस दौरे पर युवा भारतीय टीम खेलने के लिए उतर सकती है और नए खिलाड़ियों को मैनेजमेंट मौका दे सकता है। भारत और जिम्बाब्वे की टीमें टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में आपस में भिड़ी थी। उस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 256 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी और ये मैच भारत ने 72 रन से जीत लिया था।
भारत और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल
- भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20I- 23 जुलाई 2026
- भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20I- 25 जुलाई 2026
- भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20I- 26 जुलाई 2026



