
LSG vs DC, Rishabh Pant unlucky: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस मैच से अपने अभियान की शुरुआत कर रही हैं और जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज करना चाहेंगी।
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श के साथ कप्तान ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे, लेकिन वह बेहद अनलकी तरीके से अपना विकेट गंवा बैठे।
LSG vs DC: ऋषभ पंत अनलकी तरीके से हुए आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ओपनिंग करते हुए ऋषभ पंत टीम को सधी हुई शुरुआत देना चाहते थे, लेकिन तीसरे ओवर में रन आउट के जरिए उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। वह किस्मत के काफी बुरे शिकार बने। दरअसल, तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मुकेश कुमार ने आगे गेंद डाली, जिस पर मिचेल मार्श ने सीधा शॉट खेला। गेंद मुकेश कुमार के हाथ से लगकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी। उस समय ऋषभ पंत क्रीज से बाहर थे और इस तरह वह रन आउट हो गए।
An unfortunate run out for Rishabh Pant to begin the season 😮
Early success for @delhicapitals ☝️#LSG 37/1 in5⃣overs
Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/dkwob65RRT
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
An unfortunate run out for Rishabh Pant to begin the season 😮
Early success for @delhicapitals ☝️#LSG 37/1 in5⃣overs
Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/dkwob65RRT
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
LSG vs DC: ओपनिंग करने का फैसला पड़ा भारी
इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने पिछले सीजन की रणनीति बदलते हुए पारी की शुरुआत करने का फैसला किया था, लेकिन यह निर्णय उनके लिए गलत साबित हुआ। उनके आउट होने के बाद टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिससे लखनऊ की स्थिति कमजोर होती चली गई। खबर लिखे जाने तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने 15 ओवर में 120 रन बना लिए हैं, लेकिन टीम ने 6 विकेट भी गंवा दिए हैं।
LSG vs DC: ओपनिंग में कैसा रहा है पंत का रिकॉर्ड
ऋषभ पंत ने इस मैच (LSG vs DC) को मिलाकर अब तक कुल 6 पारियों में ओपनिंग की है। पहले मैच में उन्होंने 69 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद से उनका बल्ला ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाया है। बाकी पारियों में उन्होंने क्रमशः 2, 32, 1, 21 और 7 रन बनाए है।



