मोटापे से कैसे छुटकारा पाएं
Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ तला-भुना या फिर जंक फूड खाने से मोटापा बढ़ता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोज खाने-पीने की कुछ चीजों को ज्यादा मात्रा में कंज्यूम करने से भी मोटापा बढ़ सकता है। इसलिए समय रहते आपको ऐसी चीजों के बारे में जान लेना चाहिए और इस तरह के फूड आइटम्स को सोच-समझकर ही अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए।

चीनी की मात्रा- अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने डेली डाइट प्लान में शामिल होने वाली चीनी की मात्रा को कम कर देना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने के कारण मोटापा बढ़ सकता है। अगर आप बढ़ते हुए मोटापे पर काबू पाना चाहते हैं, तो शुगरी फूड्स या फिर शुगरी ड्रिंक्स को अपने डाइट प्लान से बाहर कर देने में ही समझदारी है।

गौर करने वाली बात- जो लोग ज्यादा मात्रा में मक्खन का सेवन करते हैं, उन्हें सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि बटर आपकी वेट लॉस जर्नी को मुश्किल बना सकता है। इसके अलावा क्या आप ज्यादा आलू खाते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा आलू का सेवन करने की वजह से मोटापा बढ़ सकता है। अगर आप बढ़ते हुए मोटापे पर लगाम लगाना चाहते हैं, तो आपको ब्रेड को भी अपने डाइट प्लान से बाहर कर देना चाहिए।

चावल की मात्रा- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चावल की ज्यादा मात्रा भी मोटापे का कारण बन सकती है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आपको लिमिट में रहकर की चावल का सेवन करना चाहिए। कोशिश कीजिए कि आप जब भी चावल बनाएं, तो उसका स्टार्च निकाल लीजिए। कुल मिलाकर आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको खाने-पीने की इन चीजों को पोर्शन कंट्रोल करके खाना चाहिए जिससे आपकी वेट लॉस जर्नी पर नेगेटिव असर न पड़े।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Quick Samachar किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।