Kulfi Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ घर पर बनाएं टेस्टी मटका कुल्फी, जिसके आगे बाजार की महंगी आइसक्रीम भी फेल!

Quick Samachar: Homemade Kulfi Recipe: गर्मियों का सीजन आते ही जगह-जगह आइसक्रीम और कुल्फी की ब्रिकी बढ़ जाती है। घरों में बच्चे से लेकर बूढ़ों तक को खाने के बाद कुछ मीठा खाने की तलब होती है जो आइसक्रीम से आसानी से दूर हो जाती है। अक्सर हम बाजार से महंगी कुल्फी खरीदकर लाते हैं जिसमें कई आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं। जो सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं।

ऐसे में आप घर पर ही बिल्कुल ठेले जैसी मलाईदार और गाढ़ी कुल्फी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको घर का दूध और चाय के साथ खाए जाने वाले रस्क की जरूरत होगी। इसकी मदद से आप बिल्कुल ठेले जैसी मलाईदार और गाढ़ी कुल्फी बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री

घर पर ही गाढ़ी और मलाईदार राजस्थानी मटका कुल्फी या रबड़ी कुल्फी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है।

  • फुल क्रीम दूध: 1.5 लीटर (हमेशा गाढ़ा दूध ही इस्तेमाल करें)
  • रस्क -7-8
  • चीनी: आधा कप (स्वादअनुसार)
  • इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • केसर: 8-10 धागे (दूध में भीगे हुए)
  • बारीक कटे मेवे: बादाम, पिस्ता और काजू (2-3 चम्मच)
  • सीक्रेट इंग्रेडिएंट: 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर या ताजी मलाई (ऑप्शनल)

बनाने की विधि

कुल्फी बनाने की प्रक्रिया बहुत सरल है। सबसे पहले एक गहरे बर्तन में दूध को उबलने के लिए रखें और इसे कम से कम दो बार उबालें। जब दूध गर्म होने लगे तो इसमें 7-8 रस्क डाल दें। रस्क दूध में घुलकर उसे बिल्कुल रबड़ी जैसा गाढ़ा बना देते हैं। इसी दौरान इसमें कटे हुए काजू और बादाम भी डाल दें ताकि कुल्फी का स्वाद और भी समृद्ध हो जाए।

मिठास और फ्लेवर

मिश्रण को मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें। मिठास के लिए आप स्वादानुसार गुड़ या चीनी मिला सकते हैं। खुशबू के लिए इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर डालना न भूलें। यदि आप मावा या कस्टर्ड पाउडर का उपयोग कर रहे हैं तो उन्हें उबलते दूध में धीरे-धीरे मिलाएं ताकि गुठलियां न बनें।

स्मूद टेक्सचर और जमने की प्रक्रिया

कुल्फी को बाजार जैसा स्मूद टेक्सचर देने के लिए एक खास ट्रिक अपनाएं। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें और साथ में 2-3 चम्मच ताजी मलाई भी मिला लें। इसे अच्छे से ब्लेंड करके एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड, कप या छोटी मटकियों में भर दें। इन्हें कवर करके फ्रिज में कम से कम 7-8 घंटे या पूरी रात जमने के लिए छोड़ दें।

सर्व करने का तरीका

तैयार कुल्फी को मोल्ड से निकालने से पहले उसे कुछ सेकंड के लिए सामान्य पानी में डिप करें इससे कुल्फी आसानी से बाहर आ जाएगी। इसे बारीक कटे मेवों से गार्निश करें और ठंडी-ठंडी मलाईदार कुल्फी का आनंद लें। यह न केवल किफायती है बल्कि शुद्ध और सेहतमंद भी है।