Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

सत्तू को नमकीन या मीठा कैसे खाना चाहिए, जानिए सत्तू को 2 अलग-अलग फ्लेवर में तैयार करने का तरीका

सत्तू रेसिपी
Image Source : FREEPIK

गर्मी आते ही लोग सत्तू को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं। सत्तू एक हेल्दी और पोषण से भरपूर नाश्ता है। सत्तू खाने से गर्मियों में शरीर ठंडा रहता है। बिहार और यूपी में लोग बड़े चाव से सत्तू खाते हैं, लेकिन अब इसे दिल्ली एनसीआर और दूसरे राज्यों में भी लोग खाना पसंद करते हैं। सत्तू से कई तरह की डिश जैसे लिट्टी, सत्तू के पराठे, सत्तू की रोटी भी तैयार की जाती हैं। लेकिन नाश्ते में लोग मीठा और नमकीन सत्तू खाना पसंद करते हैं। आइये जानते हैं सत्तू को नमकीन या मीठा कैले खाना चाहिए। सत्तू को बनाने की रेसिपी क्या है?

सत्तू कैसे खाना चाहिए?

सत्तू को आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी तरह डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप मीठा खाने से बचना चाहते हैं, शुगर के मरीज हैं या वजन कम करना चाहते हैं तो नमकीन सत्तू आपके लिए अच्छा है। अगर वजन बढ़ाना चाहते हैं और सुबह कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो चीनी या गुड़ डालकर मीठा सत्तू खा सकते हैं। सत्तू में भरपूर फाइबर, कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन होता है। 

मीठे सत्तू की रेसिपी

सत्तू को मीठा खाना है तो इसे हल्का गाढ़ा घोलकर खाएं। ज्यादातर लोग पानी में सत्तू को मिक्स कर लेते हैं। इसे शरबत जैसा पतला नहीं बल्कि चीला के बैटर से हल्का पतला रखा जाता है। इसमें मिठास के लिए चीनी, बूरा या गुड़ डाल सकते हैं। अच्छी तरह से घोलकर सत्तू को पी जाएं। कुछ लोग पानी की जगह सत्तू को दूध में घोलकर भी पीते हैं। इसका अलग ही स्वाद आता है। 

नमकीन सत्तू की रेसिपी

नमकीन सत्तू को ज्यादातर लोग शरबत जैसा पतला घोलकर पीते हैं। आप 1 गिलास पानी में 3-4 बड़े चम्मच सत्तू डालकर मिक्स कर लें। अब सत्तू में काला नमक, भुना जीरा और चाहें तो छोड़ा पुदीना कूटकर मिला लें। कुछ लोगों को इसमें नींबू का स्वाद भी पसंद आता है। अगर आप गाढ़ा सत्तू खाना चाहते हैं तो इसे गाढ़ा घोलकर इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, काला नमक, भुना जीरा और नींबू डालकर सत्तू खा सकते हैं।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply