तड़का लगाने के टिप्स
Image Source : FREEPIK

Quick Samachar: घरों में सबसे ज्यादा किचन गंदी होती है। जहां खाना बनता है वहां सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, लेकिन यहीं गंदगी जमा होने लगती है। खासतौर से गैस के आसपास कई बार तड़का लगाते वक्त तेल के छींटे पड़ जाते हैं। तड़का लगाते वक्त जब जीरा, राई या करी पत्ता डालते हैं तो तेल उछलता है। इस तेल पर धीरे-धीरे धूल मिट्टी जमा होने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो एक बड़ा असरदार और कारगर उपाय है जिससे किचन की ये परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इससे तेल बाहर नहीं निकलेगा और गैस के आसपास गंदगी भी नहीं होगी। आइये जानते हैं तड़का लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखें।

तड़का कि चिटकने से बचाने के लिए आपको कुछ महंगा उपाय करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए नमक का इस्तेमाल ही असरदार साबित हो सकता है। जी हां बस एक चुटकी नमक से आपकी इस रोज-रोज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। बस आपको नमक का सही तरीके से इस्तेमाल करना आना जरूरी है।

तड़का लगाते वक्त तेल में डालें नमक- जब आप तड़का लगाने के लिए तेल गर्म कर लें तो उसमें तड़का वाली चीजें डालने से पहले 1 चुटकी नमक डाल दें। अब तेल को गर्म होने के बाद हल्का ठंडा कर लें और उसमें जीरा, राई, करी पत्ता डाल दें। नमक डालने से तेल में मौजूद नमी को सूख जाती है। इससे तेल ज्यादा उछलता नहीं है। इस तरह तड़का लगाने से तेल बाहर नहीं निकलता है और रसोई भी साफ बनी रहती है। इस ट्रिक से आपकी डेली की कुकिंग आसान हो जाएगी।

तड़का लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखें- तड़का लगाते वक्त कई और दूसरी बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है। जिससे तड़का का स्वाद भी आ जाए और तेल ज्यादा बाहर भी न निकल पाए। सबसे पहली बात कि तड़का वाला तेल बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। तड़का वाले मसाले और सामग्री सूखी हुई हो। करी पत्ता का पानी सूखा हुआ होना चाहिए, इसके लिए पत्तों को पोंछ लें। तड़का लगाते वक्त गैस की फ्लेम धीमी रखें। इससे तड़का जलता नहीं है और स्वाद भी ज्यादा आता है। इससे तड़का ज्यादा फैलता नहीं है और गैस स्लैब भी साफ रहती है।