
Quick Samachar: Phone Snatching London : दुनिया के बड़े शहरों में गिने जाने वाले लंदन को अक्सर सुरक्षित और आधुनिक माना जाता है, लेकिन एक विदेशी महिला के अनुभव ने इस धारणा को चुनौती दी है।
इंस्टाग्राम क्रिएटर एम्मा (@discoverwithemma_) ने भारत यात्रा के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि फोन सेफ्टी के मामले में उन्हें भारत, खासकर कुछ शहरों में, लंदन से ज्यादा सुरक्षित लगा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
View this post on Instagram
ब्रिटिश महिला ने लंदन से ज्यादा भारत को सुरक्षित बताया
एम्मा ने अपने पोस्ट में बताया कि भारत में वह बिना किसी डर के सड़कों पर फोन निकालकर वीडियो बना लेती थीं। उन्होंने केरल और मेघालय जैसे स्थानों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां उन्हें अपने सामान को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ी।
इसके उलट, लंदन में वह पब्लिक प्लेस पर फोन निकालने से भी हिचकती थीं और हमेशा उसे कसकर पकड़कर रखती थीं। उनके अनुसार, वहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते समय हर कुछ सेकंड में फोन चेक करने की आदत बन गई थी।
लोगों ने महिला की बात से सहमती जताई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन में फोन चोरी एक बड़ी समस्या है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में वहां 80 हजार से ज्यादा फोन चोरी हुए और हर कुछ मिनट में एक फोन छीनने की घटनाएं सामने आईं। कई मामलों में यह काम संगठित गैंग द्वारा बाइक स्नैचिंग के जरिए किया जाता है।
हालांकि भारत में भी चोरी की घटनाएं होती हैं, लेकिन एम्मा का कहना है कि उनका अनुभव यहां ज्यादा सकारात्मक रहा। उनके इस वायरल वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं और यूजर्स भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं- सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी बात से सहमत हैं, तो कुछ इसे व्यक्तिगत अनुभव मान रहे हैं।
💬 Comments (0)
Leave a Comment