Quick Samachar: Raja Shivaji Trailer News: जब सपना बड़ा हो और उसे पूरा करने का संघर्ष उससे भी बड़ा, तो कामयाबी के पल में आंसू छलक ही जाते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को मुंबई में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान देखने को मिला.रितेश देशमुख की इस फिल्म का ट्रेलर जैसे ही पर्दे पर उतरा, न सिर्फ वहां मौजूद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए, बल्कि फिल्म के निर्देशक और एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए और मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगे.

Raja Shivaji: 25 साल का सपना, 10 साल का संघर्ष, ट्रेलर लॉन्च के दौरान रो पड़े रितेश और जेनेलिया देशमुख
Raja Shivaji: 25 साल का सपना, 10 साल का संघर्ष, ट्रेलर लॉन्च के दौरान रो पड़े रितेश और जेनेलिया देशमुख

ने भारी आवाज में बताया कि ये फिल्म उनके लिए महज एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मिशन है. उन्होंने कहा, “मैं पिछले 25 सालों से इस पल का सपना देख रहा था. 10 साल पहले मैंने पहली बार सोचा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को उस भव्यता के साथ फिल्म के जरिए दुनिया के सामने लाने पर काम शुरू करते हैं. लेकिन उस समय वो काम पूरा नहीं हो पाया.”

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

जेनेलिया और रितेश का इमोशनल मोमेंट

रितेश ने बताया कि इस फिल्म को बनाने की राह आसान नहीं थी. लेकिन मानों महाराज खुद कह रहे थे कि ये सही समय नहीं है और अब सही समय आ आया है. ट्रेलर लॉन्च के वक्त अपनी संघर्ष यात्रा को याद करते हुए रितेश इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू बह निकले. उन्हें रोता देख साथ खड़ी भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं.

जेनेलिया, जो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं और फिल्म में ‘सईबाई’ यानी छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी का किरदार निभा रही हैं, जेनेलिया ने इस दौरान कहा कि उन्होंने रितेश को इस फिल्म के लिए दिन-रात एक करते देखा है. मंच पर एक-दूसरे का हाथ थामे इस जोड़ी ने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रितेश कह रहे हैं, “महाराज का नाम लेना आसान है, लेकिन उनके आदर्शों को पर्दे पर उतारना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.”

बचपन में बने थे महाराज के योद्धा

रितेश ने इस दौरान मराठी में बचपन की एक याद शेयर की. उन्होंने बताया, “मैं स्कूल में था जब एनुअल फंक्शन के दौरान मेरे एक दोस्त ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था. मैं उस नाटक में उनका ‘मावला’ (सैनिक) बना था. उस मंच पर मैंने बड़े गर्व के साथ उन्हें ‘मुजरा’ (सलाम) किया था और आज इस मंच पर भी, मैं वही मावला हूं… जो महाराज को अपना सम्मानजनक मुजरा अर्पित करने की कोशिश कर रहा हूं.”

रितेश ने आगे कहा, “मुझे आप सबको बताने की जरूरत नहीं है कि महाराज क्या हैं. हम इस मिट्टी में सांस लेते हैं, हम छत्रपति शिवाजी महाराज को जीते हैं. जब हम बच्चे थे, हम मिट्टी के किले बनाते थे, उन पर भगवा झंडा और तोपें लगाते थे. हमेशा यही सोचा कि हम उनके मवले हैं… कभी यह नहीं सोचा था कि मैं खुद छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाऊंगा.”

‘शिव रूप’ धारण करना गौरव की बात

आंसुओं को रोकने की कोशिश करते हुए रितेश ने इस महान भूमिका को निभाने की जिम्मेदारी पर बात की. उन्होंने कहा, “महाराज पर की गई कोई भी कलाकृति बहुत सम्मान, भक्ति और प्यार के साथ की जाती है. मेरा मानना है कि जिसे भी ‘शिव रूप’ (महाराज का स्वरूप) धारण करने का मौका मिलता है, चाहे वह स्कूल में कोई छोटा बच्चा हो या दिवाली-शिव जयंती पर कोई कलाकार… यह उस व्यक्ति के लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है.”

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सितारों का जमावड़ा

इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के कई दिग्गज शामिल हुए. रितेश ने विशेष रूप से अभिषेक बच्चन का शुक्रिया अदा किया और बताया कि कैसे मुश्किल समय में अभिषेक एक भाई की तरह उनके साथ खड़े रहे. फिल्म में संजय दत्त ‘अफजल खान’ के खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं, जबकि विद्या बालन ‘बड़ी बेगम’ के किरदार में अपनी छाप छोड़ रही हैं. इनके अलावा भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर किसी बॉलीवुड एपिक से कम नहीं लग रहा है. संतोष सिवन की सिनेमैटोग्राफी और अजय-अतुल के रोंगटे खड़े कर देने वाले संगीत ने ट्रेलर में जान फूंक दी है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक युवा शिवाजी स्वराज्य का संकल्प लेते हैं और मुगलों की विशाल सेना के सामने अपनी वीरता का परिचय देते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कब होगी रिलीज?

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित ये फिल्म 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मराठी, हिंदी और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सलमान खान का कैमियो भी फिल्म का एक बड़ा आकर्षण बताया जा रहा है.