Quick Samachar: Junior NTR Film: साल 2026 में कोई बड़ी साउथ फिल्म नहीं आने वाली. जिनका फैन्स को इंतजार है, वो फिल्में अगले साल यानी 2027 में रिलीज होंगी. इस लिस्ट में प्रभास की ‘स्पिरिट’, महेश बाबू की ‘वाराणसी’ भी शामिल है. अब फाइनली जूनियर NTR की अगली फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. जी हां, प्रशांत नील इस पिक्चर को डायरेक्ट कर रहे हैं, जिस पर लंबे वक्त से काम चल रहा है. वहीं, फिल्म से अबतक कई एक्टर्स के जुड़ने और अलग होने की जानकारी सामने आ गई है. जिस मलयालम एक्टर को विलेन बनाने की चर्चा थी, वो फिल्म से पहले ही अलग हो गए हैं. अनिल कपूर के भी फिल्म से जुड़ने की जानकारी है. लेकिन उससे पहले ही फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है.

के लिए यह एक बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है. क्योंकि उनकी पिछली फिल्म हिंदी सिनेमा में थी, जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. ‘वॉर 2’ के चक्कर में उनका बना बनाया खेल भी बिगड़ गया था. यहां तक कि ‘देवरा’ का पार्ट 2 भी बनना है. लेकिन पहले पार्ट की कमाई से जूनियर एनटीआर संतुष्ट नहीं थे. क्योंकि जितनी उम्मीद उन्होंने की थी, वैसा कलेक्शन नहीं हुआ था.
जूनियर NTR की अगली फिल्म कब आएगी?
जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म का टाइटल अबतक नहीं रिवील किया गया है. पर एक नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट सामने आ गई है. जूनियर एनटीआर लिखते हैं- HIS REIGN HIS SOIL 11 जून, 2027 को उनकी अगली फिल्म रिलीज होगी. वहीं, फिल्म की पहली झलक 20 मई को देखने को मिलेगी. जी हां, सिर्फ 29 दिन ही फिल्म के फर्स्ट लुक रिवील को बचे हुए हैं. इस दौरान हैशटैग NTR NEEL भी पोस्टर में लिखा हुआ था. दरअसल फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स वाले बना रहे हैं. अप्रैल में वाराणसी आ रही है, तो जून में जूनियर एनटीआर ने अपनी फिल्म के लिए डेट चुन ली है. दरअसल जूनियर एनटीआर की फिल्म में अनिल कपूर के विलेन बनने की बातें सामने आ रही हैं. साथ ही रुक्मिणी वसंत भी बतौर फीमेल लीड काम करती दिखेंगी.
HIS REIGN HIS SOIL
JUNE 11, 2027 IT IS. #NTRNeel pic.twitter.com/ln9Dq4BFZs— Jr NTR (@tarak9999) April 21, 2026
दरअसल जूनियर एनटीआर का नाम कई फिल्मों से जुड़ रहा है. पर प्रशांत नील को भी इस पिक्चर के बाद प्रभास की ‘सलार 2’ पर काम कंप्लीट करना है. फिलहाल वो इस फिल्म को लेकर बिजी हैं. तो उस पिक्चर पर कोई अपडेट नहीं है. पर फैन्स एक्साइटेड हैं जूनियर एनटीआर के पहले लुक के लिए. जिससे अंदाजा हो जाएगा कि फिल्म के लिए प्रशांत नील ने कैसी तैयारी की है?
💬 Comments (0)
Leave a Comment