‘तुम मुस्लिम हो?’, नाम पूछकर भारतीय शख्स को 15 बार भोंका चाकू, फिर सुनाई नफरत की कहानी

‘तुम मुस्लिम हो?’, नाम पूछकर भारतीय शख्स को 15 बार भोंका चाकू, फिर सुनाई नफरत की कहानी

वॉशिंगटन: एक सिरफिरा शॉपिंग मॉल में घुसा और वहां के कर्मचारी से उसका नाम पूछा, जवाब सुनते ही सिरफिरे ने ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर डाला. ये खौफनाक मामला हेट क्राइम का है और अमेरिका के यूटा में हुआ है. एक लोकल शॉपिंग मॉल में रोज की तरह अपना काम कर रहे एक भारतीय युवक पर सिर्फ उसके धर्म की वजह से जानलेवा हमला किया गया. हमलावर ने पहले उसका नाम पूछा और जैसे ही उसे पता चला कि वो एक भारतीय मुस्लिम है, उसने बेरहमी से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 15 वार कर दिए.
‘तुम मुस्लिम हो?’ पूछने के बाद जानवरों की तरह टूट पड़ा अमेरिकी शख्स
ये हेट क्राइम सोहैल नाम के शख्स के साथ हुई है, जो यूटा के वेस्ट वैली सिटी स्थित ‘वैली फेयर मॉल’ में काम करता है. रोज की तरह सोहैल अपने काम में व्यस्त था, तभी एक 48 साल का शख्स मॉल में घुसा, उसका नाम पीटर माइकल लार्सन था.

‘तुम मुस्लिम हो?’, नाम पूछकर भारतीय शख्स को 15 बार भोंका चाकू, फिर सुनाई नफरत की कहानी

पास ही के एक ज्वेलरी स्टोर में काम करने वाली लूना नुनेज ने इस खौफनाक मंजर को अपनी आंखों से देखा. उन्होंने बताया कि आरोपी लार्सन ने पहले बहुत नॉर्मल तरीके से सोहैल से बातचीत शुरू की. उसने सोहैल से पूछा, ‘तुम कहां से हो?’ सोहैल ने जवाब दिया, ‘मैं भारत से हूं और मेरा नाम सोहैल है’. इसके बाद आरोपी ने पूछा, ‘क्या तुम मुस्लिम हो?’ जैसे ही सोहैल ने ‘हां’ कहा, आरोपी ने बिना एक पल गंवाए उस पर चाकू से हमला कर दिया.

यूटा इस्लामिक सेंटर के इमाम शुएब दिन के मुताबिक, हमलावर ने सोहैल से पीने के लिए पानी की एक बोतल भी मांगी थी. सोहैल जैसे ही पानी लेने के लिए पीछे घूमा, आरोपी ने मौका पाकर अपनी जेब से चाकू निकाला और उस पर टूट पड़ा.

आरोपी लार्सन इस कदर नफरत से अंधा हो चुका था कि उसने सोहैल पर एक के बाद एक लगातार 15 बार चाकू से वार किए. चश्मदीद लूना नुनेज ने बताया, ‘वो सोहैल पर लगातार चाकुओं से अटैक कर रहा था, मुझे डर लग रहा था कि सोहैल बचेगा नहीं. मैंने उसे बचाने के लिए जो हाथ में आया, जूते, कुर्सी सब कुछ हमलावर पर फेंकना शुरू कर दिया’.
इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, मॉल में मौजूद कुछ बहादुर ग्राहकों और कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आरोपी लार्सन को पीछे से दबोच लिया. उन्होंने उसे जमीन पर गिराकर काबू में किया और पुलिस के आने तक उसे जकड़े रखा. अगर लोग बीचबचाव नहीं करते तो सोहैल की जान बचाना नामुमकिन था.

सोहैल को तुरंत बेहद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी कई सर्जरी हुईं. सोहैल इस वक्त जिंदगी के लिए लड़ रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
पकड़े जाने पर बोला आरोपी: ‘मेरा मकसद ही मुस्लिमों को जान से मारना है’
पुलिस ने आरोपी पीटर माइकल लार्सन को गिरफ्तार कर साल्ट लेक काउंटी जेल में डाल दिया है. उस पर हत्या के प्रयास और प्रतिबंधित खतरनाक हथियार रखने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

अदालती दस्तावेजों से जो खुलासे हुए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले और डराने वाले हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपी लार्सन ने खुद कबूल किया कि उसने जानबूझकर सोहैल को निशाना बनाया क्योंकि वो एक मुस्लिम था. उसने जांचकर्ताओं के सामने ठंडे दिमाग से कहा कि ‘मेरा मकसद ही मुस्लिमों को जान से मारना है’.

जांच अधिकारियों का कहना है कि लार्सन अपनी हिंसक विचारधारा और पहले से प्लान की गई सामूहिक हत्याओं की साजिश के कारण आम जनता के लिए एक बेहद गंभीर खतरा है. चश्मदीदों ये भी बताया कि हमले से पहले लार्सन मॉल में घूमघूमकर दूसरे लोगों से भी उनके धर्म के बारे में पूछ रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *