Quick Samachar: वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलमबगे के बीच वनडे ट्राई सीरीज में हुई लड़ाई का मुद्दा शांत नहीं हो रहा है। जहां खबरें दोनों खिलाड़ियों को सजा मिलने की भी आ चुके हैं। वहीं इस मामले पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी अपनीअपनी राय दे रहे हैं। इस मामले पर अब संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वैभव को हाथापाई पर नहीं उतरना चाहिए था।

भारत के पूर्व बल्लेबाज और स्टार कमेंटेटर मांजरेकर ने कहा कि, अगर मैं कोच या टीम का मैनेजर होता तो को सीख देने के लिए अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले से बाहर कर देता। संजय मांजरेकर ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए यह बयान जारी किया है। क्योंकि उनका मानना है कि किसी भी हालत में कोई कितना भी उकसाए, फील्ड पर हाथापाई नहीं करनी चाहिए।

संजय मांजरेकर ने क्या कहा?

संजय मांजरेकर ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,”अगर मैं इंडिया ए का कोच या मैनेजर होता तो मैं वैभव सूर्यवंशी को इस मैच से बाहर कर देता। यह सिर्फ इसलिए ताकि उन्हें पता चले कि फील्ड पर हाथापाई करना जायज नहीं होता है। कोई कितना भी क्यों ना उकसाए।”

का यह बयान 15 वर्षीय वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू से पहले उनके व्यवहार पर सवाल उठा रहा है। दरअसल वैभव सूर्यवंशी को आमतौर पर काफी सम्मान देने वाले बच्चे के रूप में देखा गया है। टीम इंडिया के स्पिन कोच साइराज बहुतुले ने भी ऐसा ही कहा था कि वैभव ऐसे नहीं हैं जैसा उस दिन दिखा। फिलहाल इस मामले पर सबकी अपनीअपनी राय सामने आ रही है।

If I was India A coach or manager I would have left Vaibhav Suryavanshi out for this game v AFG. Only to let him know that’s it’s not OK to get physical on the field. Whatever the provocations.

— Sanjay Manjrekar June 17, 2026

न्यूज वायर से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों की रेफरी ने शिकायत की है। इस शिकायत के बाद वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलमबगे दोनों की 5050 प्रतिशत मैच फीस कटने की भी जानकारी सामने आई है।

वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी में धक्कामुक्की, IND A vs SL A मैच में भयंकर लड़ाई; VIDEO वायरल

इंडिया ए को ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में हराया। इस मैच में बवाल देखने को मिला। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच भयंकर लड़ाई और धक्कामुक्की हो गई।