Quick Samachar: Noida TrafficFree Project: नोएडा शहर के ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने और जाम की समस्या कम करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लिया है. करीब 31 किलोमीटर लंबे नोएडा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर चार नए लूप बनाए जाएंगे, जिसके बाद वाहन चालकों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और एक्सप्रेसवे से सीधे अलगअलग सेक्टर में एंट्री मिल सकेगी. नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बैठक की है.

नए बदलाव के तहत, अब एक्सप्रेस वे का एलाइनमेंट बदल जाएगा. पहले यह ट्रैक पुश्ता की ओर प्रस्तावित था, लेकिन अब से नोएडा की तरफ शिफ्ट कर पूरा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा. योजना के अनुसार, पहला लूप डीएनडी के पास, दूसरा लूप महामाया फ्लाईओवर के पास, तीसरा लूप विश टाउन के पास और चौथा लूप सेक्टर 150 के आसपास बनाया जाएगा. पूरा एलिवेटेड ट्रैक पुश्ता से नोएडा की तरफ रहेगा.
4300 करोड़ का प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट को करीब 4300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार करने की योजना है. एलिवेटेड एक्सप्रेसवे को पिलर पर बनाया जाएगा और यह कालिंदी कुंज के पास सेक्टर 94 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा की सीमा तक जाएगा. नोएडा प्राधिकरण की योजना के मुताबिक, 31 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड एक्सप्रेसवे 8 लेन का होगा. चिल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ने के लिए महामाया के पास लूप और लिंक एलिवेटेड रोड भी बनाई जाएगी.
एक्सप्रेसवे पर कम होगा वाहनों का दबाव
इससे नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम होगा और लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी. नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के अनुसार, पहले ट्रैक पुश्ता की तरफ प्रस्तावित था, लेकिन वहां एलाइनमेंट में कई कर्व आ रहे थे, उन्हें काम करने के लिए बदलाव किया गया है. अब पूरा एलिवेटेड ट्रैक नोएडा की तरफ बनाया जाएगा और यह पुस्ता रोड के समांतर चलेगा.
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, नए एलाइनमेंट में कुछ जगह जमीन से जुड़ी दिक्कतें हैं, जिन्हें 31 जुलाई तक निपटने की तैयारी है. किसानों से बातचीत कर जमीन ली जाएगी या जरूरत पड़ने पर अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद नोएडा ग्रेटर नोएडा और दिल्ली आने जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment