Quick Samachar: भारत के पूर्व कप्तान व ओपनर बैटर ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 39 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली और लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 14 हजार रन पूरे किए। यही नहीं लिस्ट ए क्रिकेट में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में एमएस धोनी से आगे हैं।
रोहित निकले एमएस धोनी से आगे
के लिस्ट ए क्रिकेट में अब 345 पारियों में 14,038 रन हो गए हैं और वो एमएस से इस लिस्ट में आगे हैं जिनके लिस्ट ए क्रिकेट में 365 पारियों में 13,353 रन थे। लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 538 पारियों में 21,999 रन बनाए थे जबकि विराट कोहली 334 पारियों में 16,447 रन बना चुके हैं और वो दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैटर्स में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 421 पारियों में 15,622 रन बनाए थे जबकि राहुल द्रविड़ ने 416 पारियों में 15,271 रन बनाए थे और वो सूची में चौथे नंबर पर हैं जबकि रोहित शर्मा पांचवें तो धोनी छठे स्थान पर हैं। युवराज सिंह इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं जिन्होंने लिस्ट ए में खेले 389 मैचों में कुल 12,663 रन बनाए थे जबकि वीरेंद्र सहवाग 10वें नंबर पर हैं जिन्होंने 321 पारियों में कुल 10,454 रन बनाए थे। शिखर धवन 9वें तो गौतम गंभीर 11वें स्थान पर हैं।
लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप11 भारतीय
21999 रन सचिन तेंदुलकर
16447 रन विराट कोहली
15622 रन सौरव गांगुली
15271 रन राहुल द्रविड़
14038 रन रोहित शर्मा
13353 रन महेंद्र सिंह धोनी
12941 रन मोहम्मद अजहरुद्दीन
12663 रन युवराज सिंह
12074 रन शिखर धवन
10454 रन वीरेंद्र सहवाग
10077 रन गौतम गंभीर
रोहित हैं सचिन से आगे, सहवाग नंबर 1, गिल सातवें स्थान पर; वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप8 भारतीय कप्तान
भारत की तरफ से वनडे में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल अब मोहम्मद अजरुद्दीन से आगे निकल गए हैं जबकि इस लिस्ट में सहवाग पहले नंबर पर मौजूद हैं। यानी सहवाग बतौर कप्तान वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर हैं।
💬 Comments (0)
Leave a Comment