Quick Samachar: Father’s Day 2026 Kab Hai: पिता हमारे जीवन की वह मजबूत नींव होते हैं, जो हर तरह की परिस्थिति में परिवार का सहारा बनते हैं। उनके प्यार, त्याग और मार्गदर्शन को सम्मान देने के लिए हर साल फादर्स डे मनाया जाता है। यह दिन जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इसलिए इसकी तारीख हर साल बदल जाती है। साल 2026 में फादर्स डे 21 जून, रविवार को मनाया जाएगा। आइए जानें इसका इतिहास और इससे जुड़ीं रोचक बातें।
कैसे हुई फादर्स डे की शुरुआत?
फादर्स डे की शुरुआत 20वीं सदी की आरंभ में अमेरिका से हुई थी। इसका श्रेय सोनोरा स्मार्ट डोड को दिया जाता है, जिन्होंने अपने पिता के सम्मान में इस दिन को मनाने की पहल की थी। डोड की मां का निधन काफी पहले हो गया था, जिसके बाद उनके पिता ने अकेले ही अपने छह बच्चों की परवरिश की। अपने पिता के समर्पण और संघर्ष को देखते हुए उन्होंने महसूस किया कि जिस तरह माताओं के सम्मान में मदर्स डे मनाया जाता है, उसी तरह पिताओं के लिए भी एक खास दिन होना चाहिए।
उनकी पहल के बाद पहली बार 1910 में अमेरिका के स्पोकेन में फादर्स डे मनाया गया। धीरेधीरे यह दिन फेमस होता गया। बाद में इसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली। वर्ष 1972 में अमेरिकी के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने फादर्स डे को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय दिवस घोषित किया।
क्यों खास है फादर्स डे?
फादर्स डे सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि पिता और पिता समान लोगों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है। यह दिन उन सभी लोगों को समर्पित है, जो जीवन में मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।
पिता अपने बच्चों को केवल आर्थिक सुरक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और चुनौतियों का सामना करने की सीख भी देते हैं। ऐसे में यह दिन उनके योगदान को याद करने और उन्हें धन्यवाद कहने का एक खूबसूरत मौका बन जाता है।
सिर्फ पिता ही नहीं, इन लोगों को भी किया जाता है सम्मानित
फादर्स डे केवल सगे पिता तक सीमित नहीं है। इस दिन दादा, नाना, अभिभावक, गुरु, मेंटर और उन सभी लोगों के प्रति सम्मान जताया जाता है, जिन्होंने किसी के जीवन में पिता जैसी भूमिका निभाई हो।
💬 Comments (0)
Leave a Comment