Quick Samachar: बॉलीवुड पार्टीज में और बॉलीवुड स्टारकिड के साथ अक्सर दिखाई देने वाले ओरी आखिर करते क्या हैं, कैसे अपना लाइफस्टाइल मेंटेन करते हैं, हर पार्टी में कैसे दिखाई देते हैं और इतने करोड़ों की कमाई कैसे करते हैं। पॉप स्टार रिहाना से लेकर ईशा अंबानी के साथ उनके वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर शामिल है लेकिन वो करते क्या है, ये सवाल जरूर सब सोचते होंगे। अगर आपको भी ये जानने की दिलचस्पी बनी रहती है तो अब ओरी ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंजर और बॉलीवुड स्टारकिड के करीबी दोस्त माने जाने वाले ओरी जिनका असली नाम ओरहान अवत्रामणि है, उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपनी कमाई के जरियों के बारे में बात की है। उन्होंने ये भी बताया है कि इतना कमाने के बाद भी उन्होंने आज तक कोई ऐसा शख्स नहीं रखा है जो उनके फाइनेंसेज संभालता हो।

यह भी पढे़ं

ओरी और के के क्रिएट का पॉडकास्ट

काव्या कर्नाटका जो के के क्रिएट के नाम से मशहूर हैं, उनके साथ ओरी का एक पॉडकास्ट सामने आया। इस बातचीत में ओरी ने मजेदार बातों को साझा किया। ओरी ने अपनी कमाई को लेकर बहुत ही ज्यादा हैरान कर देने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनकी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। ओरी ने दावा किया कि पिछले महीने उन्होंने सिर्फ एक रील बनाने के करीब 76 लाख रुपये चार्ज किए थे। ये सुनकर काव्या काफी हैरान हो जाती हैं।

ओरी शादी, पार्टी में जाने के लाखों रुपये करते हैं चार्ज

ओरी ने बताया कि सोशल मीडिया के अलावा उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा इवेंट्स और पेड फ्रेंडशिप से आता है। आसान भाषा में बताएं तो लोग ओरी को अपनी प्राइवेट इवेंट्स जैसे बर्थडे पार्टी, लंच, डिनर, शादियों में बुलाने के अच्छे खासे पैसे देते हैं। ओरी का कहना था कि वो किसी भी प्राइवेट इवेंट में जाने के 15 लाख से 25 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

View this post on Instagram

काव्या के पूछने पर ओरी बताते है कि 15 से 25 लाख रुपये देकर लोग उन्हें लंच, डिनर, शादी या बर्थडे पार्टी में बुला सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह मेहमानों से ऐसे घुलमिल जाते हैं जैसे सालों पुराने दोस्त हों। इतना ही नहीं, वह पार्टी में समय बिताते हैं, परिवार के साथ बातचीत करते हैं और मेजबान की इच्छा के मुताबिक सभी मेहमानों से भी मिलकर फोटो क्लिक कराते हैं।

इस पॉडकास्ट में ओरी ने अपने फेमस पोज के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि ‘भारत में सिर्फ दो ही लोग अपने पोज के लिए जाने जाते हैं, एक शाहरुख खान और दूसरे वो खुद।’

कौन संभालता है उनका पैसा

इस बातचीत में ओरी ने एक बेहद प्यारा सच भी सभी के साथ साझा किया। जब उनसे पूछा गया कि इतना कमाने के बाद आप अपने खर्चों को मैनेज कैसे करते हैं तो उन्होंने कहा कि ‘ये सब उनके माता पिता संभालते हैं।’ वो अपना कमाया हुआ सारा पैसा अपने माता पिता को सौंप देते हैं।

ओरी के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोवर हैं, वो बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स के साथ दिखाई देते हैं। ओरी की स्टारकिड्स के साथ फनी रील्स भी देखने मिलती है। ओरी को अंबानी इवेंट्स से लेकर बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी पार्टी में देखा जाता है। इन दिनों वो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के लिए शूट कर रहे हैं।