Quick Samachar: टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में पांच विकेट लेना ही किसी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन पूरे मैच में 10 विकेट हासिल करना अलग ही स्तर का प्रदर्शन होता है। यह उपलब्धि अक्सर युवा और अपने चरम पर चल रहे गेंदबाजों के नाम जुड़ती है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि अनुभव ने भी इस रिकॉर्ड में बड़ी भूमिका निभाई है।

1 टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, 96 साल से कायम है रिकॉर्ड, टॉप-25 में सिर्फ 3 भारतीय​
1 टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, 96 साल से कायम है रिकॉर्ड, टॉप-25 में सिर्फ 3 भारतीय​

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज का रिकॉर्ड अब तक ऑस्ट्रेलिया के हर्बर्ट आयरनमोंगर के नाम दर्ज है। हर्बर्ट आयरनमोंगर ने यह उपलब्धि 49 साल 311 दिन की उम्र में हासिल की थी और करीब 96 साल बाद भी यह रिकॉर्ड अब भी कायम है।

हर्बर्ट आयरनमोंगर ने 12 फरवरी 1932 को मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में कुल 11 विकेट लिए थे। उनकी गेंदबाजी के आंकड़े 11/24 रहे। उस समय वह उम्र के उस पड़ाव पर थे, जहां ज्यादातर क्रिकेटर खेल से दूर हो जाते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।

टॉप5 में 4 गेंदबाज 40 साल के पार

इस सूची में अनुभव का असर साफ दिखाई देता है। टॉप5 में शामिल 4 गेंदबाजों ने 40 साल की उम्र पार करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। दूसरे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्लैरी ग्रिमेट ने 44 साल 65 दिन की उम्र में के खिलाफ 13 विकेट लिए थे। वहीं इंग्लैंड के टिच फ्रीमैन ने 41 साल 71 दिन की उम्र में 12 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। इंग्लैंड के महान गेंदबाज सिडनी बार्न्स भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने 40 साल 301 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 विकेट चटकाए थे।

श्रीलंका के रंगना हेराथ सबसे उम्रदराज 21वीं सदी के खिलाड़ी

21वीं सदी के गेंदबाजों में श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने 39 साल 193 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ 11 विकेट लिए थे। रंगना हेराथ ने सितंबर 1999 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और नवंबर 2018 में अपना आखिरी मैच खेला था। रंगना हेराथ के बाद ऑस्ट्रेलिया के बॉब हॉलैंड और पाकिस्तान के आते हैं। नोमान अली ने 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल कर इस सूची में जगह बनाई।

टॉप25 में सिर्फ तीन भारतीय

इस सूची के शीर्ष 25 में भारत के सिर्फ तीन गेंदबाज शामिल हैं। सबसे ऊपर रविचंद्रन अश्विन हैं। रविचंद्रन अश्विन ने 36 साल 298 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 विकेट लिए थे। रविचंद्रन अश्विन ने यह प्रदर्शन जुलाई 2023 में रोसो टेस्ट में किया था। इसके बाद हैं। उन्होंने 35 साल 331 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 10 विकेट लिए थे। सूची में तीसरे भारतीय ईरापल्ली प्रसन्ना हैं। ईरापल्ली प्रसन्ना ने 35 साल 247 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 विकेट लिए थे।

एक टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज शीर्ष25 खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुए मैच में 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तान के चार खिलाड़ी रन आउट हुए और भारत का यह रिकॉर्ड टूट गया।