Quick Samachar: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने गुरुवार को अपनी रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम RPS10/2026 का ड्रॉ आयोजित किया. सुबह 10 बजे ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुरू हुई इस लॉटरी प्रक्रिया पर लाखों लोगों की नजरें टिकी हुई थीं. ड्रॉ प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्राधिकरण ने विशेष व्यवस्थाएं की थीं. साथ ही, पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी किया गया, ताकि आवेदक घर बैठे ड्रा की कार्यवाही देख सकें.

YEIDA Plot Scheme 2026: लॉटरी रिजल्ट से लेकर प्लॉट लोकेशन तक, जानिए हर सवाल का जवाब​
YEIDA Plot Scheme 2026: लॉटरी रिजल्ट से लेकर प्लॉट लोकेशन तक, जानिए हर सवाल का जवाब​

यह योजना इसलिए भी खास रही क्योंकि इसमें कुल 973 आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराए गए थे, जबकि आवेदन करने वालों की संख्या एक लाख से अधिक पहुंच गई थी. ऐसे में हर प्लॉट के लिए बड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिला.

YEIDA RPS10/2026 योजना से जुड़े हर सवाल का जवाब

सवाल 1: YEIDA की RPS10/2026 योजना क्या है?

जवाब: RPS10/2026 यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना यानी रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम है. इसके तहत कई अलगअलग साइज के 973 प्लॉट आवंटित किए गए हैं.

सवाल 2: इस योजना का ड्रा कब और कहां हुआ?

जवाब: योजना का ड्रा 18 जून 2026 को सुबह 10 बजे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया गया.

सवाल 3: कुल कितने प्लॉट उपलब्ध थे?

जवाब: योजना में कुल 973 रेजिडेंशियल प्लॉट उपलब्ध कराए गए थे.

सवाल 4: आवेदन प्रक्रिया कब शुरू हुई थी?

जवाब: आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी.

सवाल 5: आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या थी?

जवाब: इच्छुक आवेदकों को 6 मई 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था.

सवाल 6: इस योजना के लिए कितने आवेदन प्राप्त हुए?

जवाब: योजना के लिए कुल 1,10,034 आवेदन प्राप्त हुए थे, जो उपलब्ध प्लॉटों की संख्या से कई गुना अधिक हैं.

सवाल 7: किस प्लॉट कैटेगरी की सबसे ज्यादा मांग रही?

जवाब: 200 वर्गमीटर और 162 वर्गमीटर श्रेणी के प्लॉट सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे.

200 वर्गमीटर के 481 प्लॉटों के लिए 57,620 आवेदन
162 वर्गमीटर के 476 प्लॉटों के लिए 48,920 आवेदन

सवाल 8: अन्य श्रेणियों में कितने आवेदन आए?

जवाब:

  • 183 वर्गमीटर के 4 प्लॉटों के लिए 566 आवेदन
  • 184 वर्गमीटर के 4 प्लॉटों के लिए 539 आवेदन
  • 223 वर्गमीटर के 6 प्लॉटों के लिए 1,528 आवेदन
  • 290 वर्गमीटर के 2 प्लॉटों के लिए 861 आवेदन

सवाल 9: प्लॉट किन सेक्टरों में स्थित हैं?

जवाब: योजना के तहत आवंटित किए जाने वाले प्लॉट तीन प्रमुख सेक्टरों में स्थित हैं:

सेक्टर 15C
सेक्टर 18
सेक्टर 24A

सवाल10 : अथॉरिटी के प्लॉट की कीमत कितनी है?

जवाब: योजना के तहत भूमि की दर 36,260 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई थी. ब्रोशर के अनुसार, हर कैटेगरी के प्लॉट के रजिस्ट्रेशन अमाउंट अलगअलग तय किया गया था. 162 वर्गमीटर के प्लॉट के लिए 5.87 लाख रुपये, 183 वर्गमीटर के लिए 6.63 लाख रुपये, 184 वर्गमीटर के लिए 6.67 लाख रुपये, 200 वर्गमीटर के लिए 7.25 लाख रुपये, 223 वर्गमीटर के लिए 8.08 लाख रुपये और 290 वर्गमीटर के प्लॉट के लिए 10.51 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन अमाउंट जमा करना था.

सवाल 11: ड्रा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए क्या कदम उठाए गए?

जवाब: प्राधिकरण ने लॉटरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए थे. इसके अलावा, पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर किया गया.

सवाल 12: क्या ड्रा का रिजल्ट ऑनलाइन देखा जा सकता है?

जवाब: हां, ड्रा की प्रक्रिया का लाइव प्रसारण किया गया और परिणाम भी प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों पर उपलब्ध कराए जाते हैं.

सवाल 13: अगर किसी आवेदक का नाम लॉटरी में नहीं आया तो क्या विकल्प हैं?

जवाब: ऐसे आवेदक भविष्य की YEIDA योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, वे आवंटित प्लॉट या मकान भी खरीद सकते हैं. हालांकि खरीदारी से पहले सभी दस्तावेजों की जांच करना जरूरी है.

सवाल 14: रीसेल प्लॉट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब: रीसेल प्रॉपर्टी खरीदने से पहले:

  • अलॉटमेंट लेटर की जांच करें
  • लीज डीड या रजिस्ट्री वेरिफाई करें
  • सभी बकाया भुगतान की स्थिति देखें
  • YEIDA की NOC की पुष्टि करें
  • कानूनी विवाद की जांच करें
  • किसी अनुभवी वकील से दस्तावेज वेरिफाई करवाएं

सवाल 15: YEIDA की इस योजना को इतना अच्छा रिस्पॉन्स क्यों मिला?

जवाब: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, प्रस्तावित फिल्म सिटी, औद्योगिक परियोजनाओं, लॉजिस्टिक हब और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास के कारण इस क्षेत्र में आवासीय और निवेश दोनों तरह की मांग बढ़ी है. यही वजह है कि 973 प्लॉटों के लिए 1.10 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए.

YEIDA रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम के लकी ड्रॉ का वीडियो