Quick Samachar: श्रीलंका में इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले के बाद एक मामला सामने आया था। हो गई थी। इस मामले पर कई अटकलें लगाई जा रही थीं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड कोई एक्शन लेगा या कोई सजा सुनाएगा। इस पर अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट जवाब दिया है और ऐसी सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने वीडियो में मीडियो को संबोधित करते हुए कहा,”सोशल मीडिया पर कई बातों पर चर्चा की जाती है, कई अटकलें और संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बीसीसीआई कोई एक्शन लेगा। लेकिन क्या आपको लगता है कि बीसीसीआई को मैच रेफरी के अधिकारों के बीच हस्तक्षेप करना चाहिए?” गौरतलब है कि ऐसी खबरें आई थीं कि वैभव और विशेन दोनों पर 5050 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है।
सैकिया ने एक्शन लेने की अटकलों को किया खारिज
सैकिया ने पीटीआई द्वारा जारी वीडियो में आगे कहा,”संबंधित अधिकारी ही ऐसे मामले में अंतिम फैसला लेने के लिए सक्षम हैं। बीसीसीआई के पास कोई अधिकार नहीं है कि कोई एक्शन ले या कंडक्ट ऑफ गेम में हस्तक्षेप करे। जो भी हुआ वह खेल का हिस्सा था, आईसीसी और बीसीसीआई के नियमों के तहत बोर्ड का कोई रोल नहीं होता है ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करने का। ऐसे मामलों से बीसीसीआई का कोई लेनादेना नहीं है। हम ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकते जो मैच रेफरी और अंपायर समेत अन्य अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में आते हैं।”
सचिव ने यह भी बताया,”ऐसे मामलों में मैच रेफरी की जिम्मेदारी होती है। अगर कुछ गलत हुआ होता है तो मैच रेफरी को एक्शन लेना होता है और अंपायर्स के पास पूरे मामले पर अपनी कॉल लेने का अधिकार होता है। पहले से ही एक सिस्टम बना हुआ है। कई अटकलें लगाई जा रही थीं जो सभी निराधार थीं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं क बीसीसीआई मैच रेफरी और संबंधित अधिकारियों के डोमेन में हस्तक्षेप नहीं करेगा। अगर कुछ गलत हो रहा है तो उससे निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है। वरना इससे गलत असर पड़ता है।”
“मैं वैभव को बाहर कर देता, फील्ड पर हाथापाई जायज नहीं”: वैभव सूर्यवंशी पर भड़क उठे संजय मांजरेकर
भारत के पूर्व क्रिकेटर और स्टार कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ हुई लड़ाई पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि मैं कोच या मैनेजर होता तो वैभव को बाहर कर देता।
💬 Comments (0)
Leave a Comment