Quick Samachar: 31 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। 31 मार्च को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा मंगलवार को महावीर जयंती भी है।
31 मार्च 2026 का पंचांग 

मंगलवार को मनाई जाएगी महावीर जयंती, जानें शुभ मुहूर्त
मंगलवार को मनाई जाएगी महावीर जयंती, जानें शुभ मुहूर्त
चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 31 मार्च 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र 31 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक
31 मार्च 2026 व्रतत्यौहार महावीर जयंती
राहुकाल का समय
दिल्ली दोपहर बाद 03:32 05:05 PM
मुंबई दोपहर बाद 03:48 05:20 PM
चंडीगढ़ दोपहर बाद 03:34 05:08 PM
लखनऊ दोपहर बाद 03:17 04:50 PM
भोपाल दोपहर बाद 03:30 05:02 PM
कोलकाता दोपहर 02:46 04:19 PM
अहमदाबाद दोपहर बाद 03:49 05:31 PM
चेन्नई दोपहर बाद 03:17 04:48 PM
सूर्योस्तसूर्यास्त का समय
सूर्योदयसुबह 6:12 am
सूर्यास्त शाम 6:38 pm
महावीर जयंती

31 मार्च को महावीर जयंती मनाई जाएगी। महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार है। यह पर्व सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश देता है। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महावीर जी का जन्म ईसा पूर्व 599 में, वैशाली (वर्तमान बिहार) के कुंडलपुर में एक क्षत्रिय राजघराने में हुआ था। भगवान महावीर ने 30 साल की आयु में संन्यास लेने के बाद अपने जीवन काल में कई ऐसी शिक्षाएं दी हैं जो आज के समय में भी प्रासंगिक हैं।