Quick Samachar: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला रेलवे स्टेशन से एक सन्न कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां ब्रह्मापुत्र मेल में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक यात्री की हार्ट अटैक और फिर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, यात्री प्लेटफार्म पर खड़ी ब्रह्मापुत्र एक्सप्रेस में सवार होने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही ट्रेन ने स्पीड पकड़ी, यात्री को अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह अपना संतुलन खोकर प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। बदकिस्मती से, गिरते समय उसका शरीर ट्रेन की बोगी और प्लेटफार्म के बीच के गैप में फंस गया और वह पटरियों पर चला गया।
CCTV में कैद हुई मौत की घटना
घटना के वक्त मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने तत्परता दिखाई। यात्री को पटरी की ओर जाते देख पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और चालक को इशारा कर ट्रेन को रुकवा लिया। हालांकि, जब तक यात्री को ट्रेन के नीचे से निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति पल भर में काल के गाल में समा गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment