Quick Samachar: Amravati Illegal Liquor Seized: गाड़गेनगर थाना क्षेत्र के नवसारी परिसर के मोहन नगर स्थित एक घर में अपराध शाखा ने छापा मारकर विदेशी शराब का स्टॉक जब्त किया है। जब्त माल की कीमत 37 हजार 500 रूपए बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक अतुल वर के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम पेट्रोलिंग पर थी।

इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोहन नगर निवासी विपिन बुंदेले अपने घर में बड़े पैमाने पर विदेशी शराब छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मोहन नगर निवासी विपिन रमेश बुंदेले 38 के घर पर अचानक छापा मारा।
मोहन नगर में क्राइम ब्रांच का छापा
घर की सघन तलाशी लेने पर पुलिस को खाने के तेल के 5 बड़े डिब्बे मिले। जब इन डिब्बों को खोला गया, तो पुलिस भी हैरान रह गई। तेल के डिब्बों के भीतर विदेशी कंपनी की 180 एमएल की कुल 150 की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं।
पुलिस ने 37 हजार 500 रुपए कीमत की शराब की सभी 150 बोतलें जब्त कर आरोपी विपिन बुंदेले को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment