Quick Samachar: श्रीलंका में जारी वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया ए ने जगह बना ली है। इस सीरीज में पहले चार मैचों के बाद अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी इस मामले में नंबर 1 पर नहीं हैं। आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाने वाले वैभव मौजूदा ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी हैं।

इस मामले में नंबर 1 खिलाड़ी की बात करें तो पंजाब किंग्स के युवा खिलाड़ी और इंडिया ए को पिछले मैच मेंनंबर 1 पर हैं। जी हां सूर्यांश ने अभी तक इस ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। जबकि वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या और ऋतुराज गायकवाड़ संयुक्त रूप से नंबर 3 पर हैं।

श्रीलंका ए के अविष्का फर्नान्डो ने भी इन तीनों भारतीय खिलाड़ियों के बराबर छक्के लगाए हैं। वहीं मौजूदा ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर तीन खिलाड़ी हैं। इसमें से दो अफगानिस्तान ए के प्लेयर हैं और एक खिलाड़ी श्रीलंका ए का है।

ये हैं ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

फाइनल में पहुंची इंडिया ए

इंडिया ए की टीम ने पिछले दो मैचों में लगातार हार के बाद अफगानिस्तान ए को चौथे मैच में 101 रन से मात दी है। इस जीत के बाद भारतीय टीम अंकतालिका में टॉप पर पहुंची और फाइनल में भी पहुंच गई है। अब दूसरे स्थान के लिए अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच भिड़ंत होगी। 21 जून को इस त्रिकोणीय श्रंखला का फाइनल मैच खेला जाएगा।

इशान नंबर 1, शुभमन ने तोड़ा रोहित और सहवाग का रिकॉर्ड; ODI में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल में कप्तान शुभमन गिल ने 154 रन की पारी खेली। वह भारत के लिए सबसे तेज 150 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। इशान किशन इस मामले में नंबर 1 पर हैं।