Quick Samachar: Nagpur Railway Station Crime: नागपुर जिले में चोरी के पैसों के बंटवारे और पुलिस का खबरी होने के संदेह में नाबालिग सहित 3 अपराधियों ने मिलकर एक अपराधी को मौत के घाट उतार दिया। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात लकड़गंज थाना क्षेत्र के इतवारी रेलवे स्टेशन के मालधक्का परिसर में हुई।

Nagpur Crime: साथ मिलकर करते थे चोरी, अब आपस में ही भिड़े; लकड़गंज व क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा​
Nagpur Crime: साथ मिलकर करते थे चोरी, अब आपस में ही भिड़े; लकड़गंज व क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा​

लकड़गंज पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने इस मामले में तत्काल खोज अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मृतक मुदलियार लेआउट, शांतीनगर निवासी अब्दुल रहमान बताया गया।

पकड़े गए आरोपियों में डिप्टी सिग्नल निवासी परमेश्वर पटेल, गंगाबाग निवासी राहुल उइके और 17 वर्षीय एक नाबालिग का समावेश है। मृतक रहमान और आरोपियों के खिलाफ चोरी, सेंधमारी और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। चारों ने साथ मिलकर भी वारदातों को अंजाम दिया था।

पैसे के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

पिछले दिनों आरोपियों ने एक सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें 4 लाख रुपये हाथ लगे थे। बताया जाता है कि रहमान ने सारी स्कम खुद अपने पास रखी थी। पैसे के बंटवारे को लेकर उसका परमेश्वर व अन्य से विवाद हुआ था।

दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। इस बीच परमेश्वर के पीछे पुलिस की निगरानी बढ़ गई थी। परमेश्वर को पता चला कि रहमान उसकी खबर पुलिस को देता है। उसने रहमान से जवाब तलब किया और जमकर गालीगलौज की।

शराब पार्टी के बाद विवाद बढ़ा, कटर से गला रेतकर की हत्या

रविवार की रात परमेश्वर ने उसे मिलने बुलाया, चारों के मालधक्का परिसर में मिले, वहां शराब पी और इसके बाद दोबारा विवाद शुरू हुआ। अन्य 2 ने रहमान को पकड़ लिया, जबकि परमेश्वर ने कटर से उसकी गर्दन पर सपासप वार किए, शरीर के अन्य हिस्सों में भी वार किए गए और आरोपी वहां से फरार हो गए, वहीं पड़ेपड़े रहमान की मृत्यु हो गई।

उसे पहचानने वाला कोई नहीं था, सिम्बा सॉफ्टवेयर के जरिए पुलिस ने रहमान का फोटो अपलोड किया जिससे उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया और हत्या का कर जांच शुरू की।