Quick Samachar: Lucknow School Fire Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड की दहशत से अभी तक जनता उबर नही पाई है तभी मंगलवार को एक बार फिर आग लगने की घटना से राजधानी में हडकंप मच गया हैष हालांकि इस अग्निकांड में अभी किसी तरह की जानमाल की हानि की बात सामने नहीं आई है।

इरम स्कूल में अचानक लगी आग
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कैंपबेल रोड स्थित इरम स्कूल में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि जिस वक्त स्कूल में आग लगी, उस वक्त स्कूल की बिल्डिंग खाली थी। इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा घटित होने से टल गया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा
आनन फानन में लोगों ने घटना की सूचना को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया जिसके बाद कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। तत्काल कार्रवाई के कारण आग स्कूल के बाकी हिस्सों में नहीं फैल सका और बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंची टीम फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
स्कूल की प्रिंसिपल का बयान
स्कूल की प्रिंसिपल ऋचा सक्सेना ने बताया कि एग्जॉस्ट फैन में आई तकनीकी खराबी के कारण आग लगी। हालांकि मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के सही कारणों की पुष्टि की जाएगी।
💬 Comments (0)
Leave a Comment