Quick Samachar: Nitish Kumar Reddy: भारतीय टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है, जहां भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया, आयरलैंड पहुंच चुकी है और दोनों देशों के बीच 2 टी20 मैच खेले जाने हैं. पहला टी20 मैच 26 जून को वहीं दूसरा टी20 मैच 28 जून को खेला जाना है.

बड़ी खबर: नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होकर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर, वैभव के इस दोस्त की खुली किस्मत, डेब्यू पक्का!​

इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या के बाद अब नीतीश कुमार रेड्डी भी चोटिल हो गए हैं.

Nitish Kumar Reddy भी हुए चोटिल

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी को बीसीसीआई हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर तैयार कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो नीतीश कुमार रेड्डी के एमआरआई में उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन और फाइबर टूटना सामने आया है. उन्हें आगे की जांच के लिए उन्हें COE में रिपोर्ट करने को कहा गया है.

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी का इंग्लैंड दौरा खतरे में है, क्योंकि उन्हें ठीक होने में कम से कम 3 से 4 हफ़्ते लगेंगे. ऐसे में अब आयरलैंड के बाद वो इंग्लैंड दौरे से बाहर हो सकते हैं.

नीतीश कुमार रेड्डी की जगह ये खिलाड़ी करेगा भारत के लिए डेब्यू

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के 23 वर्षीय ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भारतीय T20I टीम में शामिल किया जा सकता है. शेडगे ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी और उन्होंने हाल ही में इंडिया A के लिए ट्राई नेशन सीरीज में भी प्रभावित किया था.

अब इस खिलाड़ी का डेब्यू तय माना जा रहा है. सूर्यांश शेडगे ने इंडिया A के लिए ट्राई नेशन सीरीज में लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी की. उन्होंने 5 मैचों में 36.75 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए. उन्होंने एक मैच में अर्धशतक भी जड़ा. ट्राई नेशन सीरीज में उन्होंने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए दो विकेट लिए.