गर्मी के मौसम में मातापिता से लेकर दादादादी और नानानानी तक, हर किसी को यही चिंता रहती है कि उनका छोटा सा बच्चा बीमार न पड़ जाए। छोटे बच्चों को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसे में बच्चों को मजबूत बनाने के लिए दादीनानी बच्चों की रोजाना तेल से मालिश करती है। मालिश करना बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। अलग अलग घरों में बच्चों की मालिश के लिए अलग अलग तरह के तेल इस्तेमाल किए जाते हैं। ज्यादातर घरों में सरसों या नारियल के तेल से बच्चों की मालिश की जाती है। लेकिन एक सवाल जिसका जवाब हर पेरेंट्स जानना चाहते हैं वो है कि छोटे बच्चों की मालिश के लिए कौन सा तेल बेस्ट होता है नारियल या सरसों। चलिए जानते हैं। 

नारियल तेल या सरसों तेल, बच्चों की मालिश के लिए कौन सा तेल बेस्ट होता है?
नारियल तेल या सरसों तेल, बच्चों की मालिश के लिए कौन सा तेल बेस्ट होता है?

नारियल तेल 
नारियल तेल अपनी ठंडी तासीर और हल्केपन के लिए जाना जाता है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में बच्चों की मालिश के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। यह त्वचा में आसानी से समा जाता है और उसे चिपचिपा नहीं बनाता। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो डायपर रैश और त्वचा के संक्रमण से बचाते हैं। यह सेंसेटिव स्किन वाले बच्चों के लिए बेस्ट माना जाता है। 

सरसों तेल
भारतीय घरों में पीढ़ियों से सरसों के तेल का उपयोग होता आया है, लेकिन इसके साथ कुछ सावधानियां जरूरी हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, जो बच्चे के शरीर को गर्माहट देती है और सर्दीखांसी से बचाती है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए जाना जाता है। इसमें कीटाणुनाशक गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाने में भी सहायक है। लेकिन गर्मी के मौसम में इस तेल से मालिश करने से बच्चे को रैशेज, इंफेक्शन का खतरा रहता है। 

क्या है बेस्ट
अगर बच्चा बहुत छोटा है, तो नारियल तेल सबसे सुरक्षित विकल्प है। अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है और मौसम ठंडा है, तो सरसों का तेल मालिश के लिए बेहतरीन है।