बिना मारे चीनी के डिब्बे से गायब हो जाएंगी लाल चींटियां, बस आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

बिना मारे चीनी के डिब्बे से गायब हो जाएंगी लाल चींटियां, बस आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
Featured Image

चीनी के डिब्बे में लाल चींटियों का घुसना एक ऐसी आम समस्या है , जिससे हर कोई परेशान रहता है। चीनी की मिठास चींटियों को आकर्षित करती है, जिससे डिब्बे में चीटियां लग जाती है। कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि इन्हें कैसे भगाया जाए। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और चीटियों को भगाने के लिए आसान उपाय ढूंढ रहे हैं तो कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताए गए हैं जिससे बिना चींटियों को नुकसान पहुंचाए या मारे आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

लौंग का इस्तेमाल

चींटियों को लौंग की तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। अगर चीनी के डिब्बे में चींटियां घुस गई हैं, तो डिब्बे का ढक्कन कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें और उसमें 4-5 लौंग डाल दें। लौंग की तीखी गंध से चींटियां डिब्बे से बाहर निकल जाएंगी। जब चीटियां भाग जाए तो डिब्बे में हमेशा 3-4 लौंग डालकर रखें।

दालचीनी का करें इस्तेमाल
दालचीनी की खुशबू इंसानों को पसंद आती है, लेकिन चींटियां इसकी गंध सहन नहीं कर पातीं। ऐसे में आप चीनी के डिब्बे में दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा रख सकते हैं। इसके अलावा, जहां चीनी का डिब्बा रखा जाता है, उस शेल्फ या अलमारी के चारों ओर दालचीनी का पाउडर छिड़क दें। चींटियां उस सीमा को पार नहीं करेंगी।

तेजपत्ता
मसालेदान में मौजूद तेजपत्ता भी चींटियों को भगाने में कारगर माना जाता है। चीनी के डिब्बे में एक या दो सूखे तेजपत्ते डाल दें। तेजपत्ते की गंध से चींटियां डिब्बे के पास भी नहीं फटकेंगी और जो चींटियां अंदर मौजूद हैं, वे अपने आप बाहर निकल जाएंगी।

धूप में रखें डिब्बा
अगर डिब्बे में बहुत ज्यादा चींटियां लग गई हैं, तो डिब्बे का ढक्कन हटाकर उसे 15 से 20 मिनट के लिए तेज धूप में रख दें। गर्मी और सीधी रोशनी के कारण चींटियां तुरंत डिब्बा छोड़कर बाहर भागने लगेंगी। यह बिना किसी केमिकल के चींटियों को साफ करने का सबसे आसान और नेचुरल तरीका है।

नींबू या संतरे का छिलका


साइट्रस यानी खट्टे फलों की गंध चींटियों के नेविगेशन सिस्टम को प्रभावित करती है। चीनी के डिब्बे के अंदर या उसके ढक्कन के पास नींबू या संतरे का एक छोटा सूखा छिलका रख दें। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसकी महक से चींटियां डिब्बे से दूरी बना लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *