
UK Husband Marital Assault Wife Case: ब्रिटेन से सामने आया एक मामला मियां बीवी के रिश्ते, भरोसे और उन शोषण अपराधों की भयावह तस्वीर पेश करता है, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. मैनचेस्टर में एक 60 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को नशीली दवाएं देकर उसके साथ बलात्कार किया और अपनी पत्नी के साथ दूसरी किस्म की गंदी हरकते करने की बात स्वीकार की है. इतना ही नहीं, उसने कुल 60 अपराधों में अपना गुनाह कबूल किया है. मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लागया जा सकता है कि कथित अपराध करीब दो दशक तक चलते रहे.
पहले 15, फिर 45 अपराधों में कबूला गुनाह
मैनचेस्टर के मिनशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी ने सोमवार को बाकी 45 अपराधों के लिए दोषी होने की बात स्वीकार कर ली. इससे पहले वह 15 अपराधों में अपना गुनाह मान चुका था. आरोपी की पहचान कानूनी कारणों से सार्वजनिक नहीं की जा सकती, क्योंकि इससे उसकी पत्नी की पहचान सामने आने का खतरा है. कोर्ट में अपराध स्वीकार करते वक्त आरोपी भावुक नजर आया. उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी अदालत में मौजूद थे. सुनवाई के दौरान पत्नी भी भावुक हो गई.
दुष्कर्म से लेकर आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने तक के आरोप
आरोपी ने जिन अपराधों को स्वीकार किया है, उनमें रेप, पेनिट्रेशन के जरिए हमला और जानबुझकर किसी पदार्थ को देने जैसे अपराध शामिल हैं. इतना ही नहीं आरोपी पति ने अपनी पत्नी की सहमति के बिना उसकी संवेदनशील अंगों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो दूसरे लोगों के साथ साझा करने की बात भी स्वीकार की है. पुलिस के मुताबिक, पत्नी से जुड़े कथित अपराधों की शुरुआत साल 2004 से हुई थी।
12 अन्य मर्द भी इस घिनौनी हरकत में शामिल
मामला केवल पति तक सीमित नहीं है. 12 अन्य मर्दों पर भी इसी महिला से जुड़े अलग-अलग शोषण अपराधों के आरोप हैं. इन घटनाओं का कथित समय सितंबर 2018 से नवंबर 2025 के बीच का बताया गया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। एक 13वें मर्द ने पहले ही महिला के खिलाफ किया शोषण स्वीकार कर लिया है. मुकदमे का सामना करने वालों में स्कॉटपोर्ट के 43 वर्षीय पैरामेडिक जोनाथन किर्क भी शामिल हैं. उनकी 2011 के मैनचेस्टर और सैलफोर्ड दंगों के बाद आपातकालनी कर्माचारियों से मुलाकात के दौरान प्रिंस हैरी से हाथ मिलाते हुए तस्वीर सामने आई थी. उन पर बलात्कार और दुष्कर्म की साजिश समेत आरोप हैं.
पूर्व फुटबॉल क्लब मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्ल लिंडसे (55) पर बलात्कार की साजिश, पेनिट्रेशन के जरिए हमले की साजिश और इरादे से पदार्थ देने की साजिश के आरोप हैं. डेनियल रेनर (42), डेविड ग्रेव्स (59) और ग्राहम ब्रोघम (73) भी आरोपियों में शामिल हैं. ब्रिटेन के इस मामले में मुख्य आरोपी को मुकदमे के अंत में सजा सुनाई जाएगी. अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है.