भोपाल में ओवैसी के काफिले में हुआ जबरदस्त एक्सीडेंट, आपस में टकराई तेज रफ्तार गाड़ियां, कार के ऊपर चढ़ गए बाइक सवार

भोपाल में ओवैसी के काफिले में हुआ जबरदस्त एक्सीडेंट, आपस में टकराई तेज रफ्तार गाड़ियां, कार के ऊपर चढ़ गए बाइक सवार
Featured Image

Asaduddin Owaisi Convoy Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का काफिला अचानक रुकने से एक गंभीर सड़क हादसा हो गया. काफिले की गाड़ियों के अचानक ब्रेक लगाने के कारण उनके पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस टक्कर में कई बेकसूर मोटरसाइकिल सवार भी फंस गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

इस पूरे मामले पर प्रत्यक्षदर्शियों का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि असदुद्दीन ओवैसी का काफिला एक व्यस्त मोड़ से गुजर रहा था, तभी सबसे आगे चल रही गाड़ियों ने किन्हीं वजहों से अचानक ब्रेक लगा दिया. हालांकि, ब्रेक लगाने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है. जैसे ही सबसे आगे चल रही गाड़ियों ने ब्रेक लगाया, पीछे चल रहीं तेज रफ्तार गाड़ियां अचानक टकरा गईं.

मौके पर मच गई चीख पुकार

इस दौरान काफिले से बाहर चल रहे सामान्य लोगों के बाइक भी काफिले की गाड़ियों की चपेट में आ गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े. उन्होंने घायलों को सड़क से साइड में किया और उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती करवाने का इंतजाम किया.

यह भी पढ़ें – अरब सागर में नौसेना के जहाजों की टक्कर पर भारत सख्त, पाकिस्तानी राजनयिक को किया तलब

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

इस बीच, खबर मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान बिना देरी किए मौके पर पहुंच गए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को किनारे किया और सड़क खाली कराई, जिससे VIP रोड पर रुका हुआ ट्रैफिक कुछ ही देर बाद सुचारू रूप से चलने लगा.

पुलिस कर रही जांच

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) वसन्त कौल का पूरे मामले पर बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि काफिले की कौन-कौन सी गाड़ियां हादसे में शामिल थीं और अचानक ब्रेक लगाने की असली वजह क्या थी? इस घटना में किसकी गलती है, यह पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और काफिले के रूट से जुड़ी जानकारी की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *