चिकन न बनने पर बेटी का किया मर्डर! पति ने बोला चिकन बनाओ, पत्नी ने मना किया तो हो गया झगड़ा, और फिर…

चिकन न बनने पर बेटी का किया मर्डर! पति ने बोला चिकन बनाओ, पत्नी ने मना किया तो हो गया झगड़ा, और फिर…
Featured Image

Gonda Crime News: गोंडा l उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. करनैलगंज इलाके में घर में चिकन बनाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पति पत्नी के बीच मारपीट शुरू हो गयी. जिसके बाद पिता ने अपनी 6 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र का है. गुरुवार रात करीब 10 बजे की है. आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार गौतम (35 साल) के रूप में हुई है. मृतका बच्ची की पहचान 6 साल की महक के रूप में हुई है. आरोपी प्रमोद कुमार गौतम ने चिकन बनाने को लेकर अपनी 6 साल की बेटी की हत्या कर दी.

आरोपी शराब पीकर घर आया

जानकारी के मुताबिक़, हटही गांव का रहने वाला आरोपी प्रमोद कुमार गौतम अपनी पत्नी लक्ष्मी, दो बेटे 5 साल का कैरफ, 2 साल का करन और 6 साल की बेटी के साथ रहता था. उसकी मां रमा देवी और पिता रामफेर भी पास में ही रहते थे. प्रमोद कुमार को शराब पीने की आदत है उसे नशे की लत है.

चिकन न बनाने पर किया विवाद

वारदात वाले दिन भी यानी 24 सितंबर की देर शाम प्रमोद शराब के नशे में घर पहुंचा था. रात करीब 9 बजे प्रमोद नशे में बाजार से चिकन खरीदकर घर आया था. उसने अपनी पत्नी से चिकन बनाने को कहा. पत्नी रात की वजह से चिकन बनाने को मना कर दिया. मां रमा देवी और पिता रामफेर ने भी इतनी रात में चिकन बनाने से मना कर दिया.

बेटी को पीट पीटकर मार डाला

चिकन बनाने से मनाने करने पर उसे गुस्सा आ गया. जिसके बाद वो पत्नी से विवाद करने लगा और पीटने लगा. सास ससुर जब लक्ष्मी को बचाने पहुंचे तो उससे भी मारपीट करने लगे. वो आसपास के लोगों को बुलाने गए और पत्नी कमरे में छिप गयी. जिसके बाद उसने बच्चों को पीटना शुरू कर दिया. उसके डंडे की पिटाई से महक गंभीर रूप से घायल हो गई.

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *