इनसाइड स्टोरी: अपराध के भयावह तरीके, दो महिलाएं, अपराध का तरीका एकदम जुदा, एक ने लिव इन पार्टनर को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया और दूसरी ने तो हद ही कर डाला!

इनसाइड स्टोरी: अपराध के भयावह तरीके, दो महिलाएं, अपराध का तरीका एकदम जुदा, एक ने लिव इन पार्टनर को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया और दूसरी ने तो हद ही कर डाला!
Featured Image

कवर्धा। 25 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ कवर्धा जिले में दो अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस अपराध में महिलाएं शामिल है। दोनों महिलाओं का अपराध करने का तरीका एकदम जुदा। एक ने अपने लिव इन पार्टनर को टार्चर कर सुसाइड करने मजबूर कर दिया तो दो बच्चों की मां एक महिला ने 14 साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ रख लिया था।

लिव इन पार्टनर ने तो हद ही कर डाली। अपने पार्टनर को शादी के लिए दबाव बनाने के साथ ही धर्म परिवर्तन को लेकर भी उसी अंदाज में दबाव बनाने लगी थी। दोतरफा दबाव से तंग आकर लिव इन पार्टनर ने सुसाइड कर लिया। लिव-इन पार्टनर पर शादी के लिए दबाव बनाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने अमीना ताज (36) को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया, कोर्ट के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक सुमुख दुबे ने अपने भाई आलोक दुबे की आत्महत्या करने की सूचना दी थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जांच में घटनास्थल, पोस्टमार्टम व वैज्ञानिक रिपोर्ट के साथ परिजनों और गवाहों के बयान लिए गए। मृतक का मोबाइल-लैपटॉप और आरोपी के तीन मोबाइल भी जब्त किए गए। पुलिस का दावा है कि आलोक करीब चार साल से अमीना के साथ लिव-इन में रह रहा था। अमीना आलाेक पर धर्म परिवर्तन करने और शादी के लिए दबाव बना रही थी।

अमीना और क्राइम फाइल

पुलिस के अनुसार अमीना ताज के खिलाफ इससे पहले भी अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज है। 16 अगस्त 2021 को मजगांव रोड स्थित घर में लोगों को बैठाकर शराब पिलाने के मामले में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36 (सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। वर्ष 2025 में सूदखोरी के मामले में भी सिटी कोतवाली में बीएनएस की धारा 308(2), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में कार्रवाई करते हुए 18 सितंबर 2025 को उसे जेल भेजा गया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आई थी। अब आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने उसे 24 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जारी है।

दो बच्चे की मां की घिनौनी करतूत

सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र से लापता हुए नाबालिग बालक को कबीरधाम पुलिस ने तमिलनाडु के कांचीपुरम से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

तंडुलम थाना क्षेत्र से बालक को आरोपी पूर्णिमा यादव, निवासी बिरनपुर, के कब्जे से बरामद किया। मामले में महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 20 जनवरी को नाबालिग के पिता ने सहसपुर लोहारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका नाबालिग बेटा 14 जनवरी को घर से बिना बताए चला गया है और नहीं लौटा। थाना सहसपुर लोहारा में गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से मिले डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बालक तथा संदेही महिला के संभावित ठिकानों की लगातार तलाश की।

मेले में नाबालिग से मिली थी महिला

ग्राम बिरनपुर के मेले में आरोपी महिला चार महीने पहले नाबालिग से मिली थी। उससे मोबाइल नंबर लेकर लगातार संपर्क करती रही। आरोपी पूर्णिमा पहले से ही शादीशुदा है, उसके वे उसके दो बच्चे भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *