चाकू से वार और 30 टांके: बीच-बचाव करने गए तीन युवकों पर नशे में धुत युवकों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार..

चाकू से वार और 30 टांके: बीच-बचाव करने गए तीन युवकों पर नशे में धुत युवकों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार..

बिलासपुर। प्रतिमा विसर्जन के बाद गुरुवार रात छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के सिरगिट्ट थाना क्षेत्र के बड़े बन्नाक तालाब के पास नशे में धुत युवकों ने विवाद रोकने की कोशिश कर रहे तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। उपचार के दौरान घायलों को 30 से ज्यादा टांके लगाए गए। घटना के बाद पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नायक गणेश उत्सव समिति के सदस्य प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहे थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बड़े बन्नाक तालाब के पास समिति के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है, नशे में धुत युवक आपस में मारपीट करने लगे। इसी दौरान राहुल सिंह ठाकुर (24), निवासी बड़े बन्नाक महावीर नगर, सिद्धांत ध्रुव (22), निवासी माता चौरा समेत तीन युवकों ने विवाद रोकने की कोशिश की, इससे आरोपी भड़क गए और तीनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस पहुंची और घायलों को सिम्स अस्पताल भेजा। पुलिस ने समिति के अध्यक्ष अनुज, शेखर, क्रांति और करण रजक समेत अन्य युवकों को पकड़ा है। पुलिस हथियार और हमले में शामिन अन्य युवकों की जानकारी जुटा रही है।

जूना बिलासपुर में दो पक्ष भिड़े

गणेश विसर्जन के दौरान सिटी कोतवाली क्षेत्र के जूना बिलासपुर में भी दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद हो गया। गोंड़पारा और सरकंडा क्षेत्र से आए कुछ युवक किसी बात को लेक गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *