25 साल से चला रहे ट्रक, फिर खाने के वीडियो ने बदल दी राजेश रावानी की जिंदगी, अब बनाया Luxurious Truck

25 साल से चला रहे ट्रक, फिर खाने के वीडियो ने बदल दी राजेश रावानी की जिंदगी, अब बनाया Luxurious Truck
Featured Image

झारखंड के जामताड़ा के राजेश रावानी ने करीब 25 साल तक ट्रक चलाकर अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाई. हाईवे पर सफर के दौरान वह सड़क किनारे खाना बनाते थे. यही साधारण सा शौक आगे चलकर उनकी पहचान बन गया.

राजेश के बेटे ने उनके खाना बनाने के वीडियो यूट्यूब पर डालने शुरू किए. देखते ही देखते लोगों को उनके वीडियो पसंद आने लगे और उनकी जिंदगी बदल गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आज राजेश ट्रक ड्राइवर के साथ-साथ एक लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर के तौर पर भी पहचाने जाते हैं.

कौन है राजेश रवानी ?

राजेश रावानी झारखंड के जामताड़ा के रहने वाले हैं. वह करीब 25 साल से ट्रक चला रहे हैं. हाईवे पर सफर के दौरान वह खुद खाना बनाते थे और उसके वीडियो अपने परिवार को भेजते थे. बाद में उनके बेटे ने इन्हीं वीडियो को यूट्यूब पर डालना शुरू किया. धीरे-धीरे वीडियो वायरल होने लगे और राजेश एक लोकप्रिय यूट्यूबर बन गए. आज लोग उन्हें ‘R Rajesh Vlogs’ के नाम से जानते हैं.

कैसे शुरू हुआ खाना बनाने का सफर?

विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रक यात्राओं के दौरान राजेश अक्सर हाईवे के किनारे अपना खाना खुद बनाते थे. कभी मटन, कभी चिकन, मछली या पनीर, वह सफर के बीच ताजा खाना तैयार करते थे. शुरुआत में वह इन पलों की तस्वीरें और छोटे वीडियो बनाकर परिवार को व्हाट्सऐप पर भेजते थे.उनके बेटे सागर रावानी ने इन वीडियो में एक अलग संभावना देखी. उन्होंने पिता के वीडियो एडिट करके 2021 में ‘R Rajesh Vlogs’ नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया. शुरुआत साधारण थी, लेकिन जल्द ही लोगों की दिलचस्पी बढ़ने लगी.

कैसे बदली जिंदगी ?

दर्शक सिर्फ खाना बनते देखना नहीं चाहते थे, वे उस शख्स को भी देखना चाहते थे जो सड़क किनारे खाना बना रहा था. इसके बाद सागर ने राजेश का चेहरा दिखाते हुए एक वीडियो बनाया. इस वीडियो को 24 घंटे में करीब 4.5 लाख व्यूज मिले. इसके बाद चैनल की रफ्तार लगातार बढ़ती गई.

कैसे पहुंचे 25 हजार की कमाई से लाखों तक?

ट्रक चलाते समय राजेश की मासिक कमाई करीब 25 से 30 हजार रुपये थी. वहीं, यूट्यूब से उनकी कमाई कई गुना बढ़ गई. पहले के इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कुछ महीनों में डिजिटल कमाई 4 से 5 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. कभी-कभी एक महीने में 18 लाख रुपये तक की कमाई भी हुई.उनकी कहानी उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक भी पहुंची. उन्होंने राजेश की मेहनत और संघर्ष की तारीफ की.

कैसा है राजेश का लग्जरी ट्रक?

डिजिटल कमाई से राजेश ने अपने लिए एक खास ट्रक तैयार कराया. इसमें आरामदायक इंटीरियर, सामान रखने के लिए कस्टम कैबिनेट, एयर कंडीशनिंग और लंबी यात्राओं के हिसाब से सुविधाएं शामिल हैं. इसमें मोबाइल किचन के साथ रहने की भी व्यवस्था है. राजेश इसे ‘India’s Most Luxurious Truck’ के तौर पर पेश करते हैं.

कितनी बड़ी है पहचान?

पुराने हादसे में हाथ में गंभीर चोट लगने के बावजूद राजेश ने हार नहीं मानी. आज ‘R Rajesh Vlogs’ के करीब 30 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर हैं और चैनल के वीडियो एक अरब से ज्यादा बार देखे जा चुके हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनके करीब 20 लाख फॉलोअर्स हैं. ट्रक आज भी उनका काम है, लेकिन हाईवे के साथ अब उनकी यात्रा में लाखों दर्शक भी जुड़े हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *