चाचा के जाते ही नाबालिग भतीजे पर टूट पड़ती थी चाची, एक साल तक खेला गंदा खेल; राज खोलने पर ऐसे करती थी ब्लैकमेल!

चाचा के जाते ही नाबालिग भतीजे पर टूट पड़ती थी चाची, एक साल तक खेला गंदा खेल; राज खोलने पर ऐसे करती थी ब्लैकमेल!
Featured Image

Bulandshahr Crime: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के पहासू इलाके से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. शुरुआत में जिस महिला ने एक 16 साल के नाबालिग लड़के पर बदसलूकी और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का झूठा इल्जाम लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, वही इस पूरे खेल की असली मास्टरमाइंड निकली. पुलिस की गहराई से हुई जांच में खुलासा हुआ कि वह 42 साल की चाची ही थी, जो पिछले एक साल से अपने ही भतीजे का शारीरिक शोषण कर रही थी, उसे ब्लैकमेल कर रही थी और उसकी मेहनत की कमाई भी हड़प रही थी.

जब लड़के ने अपनी मजदूरी के पैसे वापस मांगे, तो चाची ने अपना जुर्म छिपाने और उसे फंसाने के लिए उस पर छेड़छाड़ और शोषण का झूठा केस दर्ज करवा दिया. लेकिन फॉरेंसिक जांच और मोबाइल की डिजिटल चैट ने इस झूठ का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उस पर पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं.

ऐसे खुला चाची का काला सच

शुरुआत में महिला ने पुलिस को कहानी सुनाई कि 21 साल के लड़के ने उसके साथ गलत काम किया है. करीब दो महीने पहले अपने नाबालिग भतीजे के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया था कि लड़के ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लेकिन पुलिस ने जब आधार कार्ड और दस्तावेजों की जांच की, तो लड़के की असली उम्र 16 साल निकली. यानी वह कानूनन नाबालिग था.

असली खेल तब सामने आया जब पुलिस ने दोनों के फोन, ऑडियो रिकॉर्डिंग और चैट की फॉरेंसिक जांच की. जांच में साफ हो गया कि वीडियो लड़के ने नहीं, बल्कि खुद उस महिला ने रिकॉर्ड किए थे, जिनके जरिए वह बच्चे को डरा-धमका रही थी.

पैसे मांगे तो रच डाली खतरनाक साजिश

लड़का अपनी रोजी-रोटी की तलाश में अपने चाचा के घर आया था और दिहाड़ी मजदूरी करता था. चाची उसकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा जबरन छीन लेती थी. जब लड़के ने अपने कमाए हुए पैसे वापस मांगे, तो दोनों के बीच विवाद हो गया. बस इसी बात से गुस्सा होकर शातिर चाची ने लड़के का मुंह बंद करने और उसे हमेशा के लिए फंसाने के लिए शोषण की झूठी FIR दर्ज करा दी.

नाबालिग लड़के ने पुलिस को बताया कि चाची उसके साथ करीब एक साल से जबरन संबंध बना रही थी. वह पति के घर पर न होने का फायदा उठाती थी और राज खोलने पर पुलिस व जेल की धमकी देकर लड़के को ब्लैकमेल कर रही थी.

पुलिस ने दर्ज किया नया केस, महिला गिरफ्तार

इस मामले में महिला के पति का बयान भी सामने आया है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में महिला के पति ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि उसने अपनी पत्नी के फोन में नाबालिग भतीजे के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो देखे. जब उससे सवाल जवाब किया तो उसने भतीजे पर सारा इल्जाम डाल दिया. डिजिटल सबूत हाथ लगते ही पुलिस ने लड़के पर लगे झूठे केस में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी.

इसके बाद लड़के के पिता की शिकायत पर चाची के खिलाफ नया केस दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी महिला पर एक्सटर्शन (extortion), क्रिमिनल इंटिमिडेशन और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *