Quick Samachar: Aligarh Roadways Bus Accident: अलीगढ़ के इगलास कस्बे में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। तेज रफतार रोडवेज बस अनियंत्रित हो कर पहले राहगीरों को टक्कर मारती हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 

Aligarh Roadways Bus Accident: अलीगढ़ में बेकाबू रोडवेज बस ने तीन को रौंदा, महिला की मौत, गंभीर रुप से घायल, ड्राइवर-कंडक्टर मौके से फरार​

इगलास बिजलीघर के पास हादसा

हादसा कोतवाली इगलास क्षेत्र में बिजलीघर के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अलीगढ़ डिपों की रोडवेड बस अलीगढ़ मथुरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया औऱ चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते हबस सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। 

मोटरसाइकिल को रौंदते हुए दुकान में घुसी बस

अनियंत्रित बस ने रास्ते में खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद बस सीधे सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरु किया। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी इगलास ले जाया गया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।  

हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के तुरंत बाद रोडवेज बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। हादसे की वजह से लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इसी वजह से आसपास के लोग सहम गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त बस को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल फरार चालक और कंडक्टर की तलाश जारी है।  

पीड़ितों के लिए मुआवजे की उठी मांग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से दोषी चालक और परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग उठाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।