Ather का बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा पहला किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola को देगा टक्कर

Ather का बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा पहला किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola को देगा टक्कर

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कंपनियों में से एक एथर एनर्जी बहुत जल्द बाजार में एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है. एथर एनर्जी ने ऐलान किया है कि वह कम्यूनिटी डे 2026 पर पहला मार्स मार्केट इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करेगी, जो उसके नए EL प्लेटफॉर्म पर बना होगा. यह कम्यूनिटी डे का आयोजन 29 अगस्त को बेंगलुरु में किया जाएगा. इस दौरान कंपनी नए सॉफ्टवेयर, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और ऑनरशिप ईकोसिस्टम को भी पेश करेगी.

Ather का बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा पहला किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola को देगा टक्कर

खास बात ये है कि आने वाले इलेक्ट्रिक टूव्हीलर के जरिए एथर की एंट्री देश के किफायती सेगमेंट में हो जाएगी. अनुमान है कि नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत ₹1 लाख से लेकर ₹1.25 लाख के बीच हो सकती है.

Ather के आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या होगा खास?

EL प्लेटफॉर्म की बात करें तो यह कंपनी का 450 प्लेटफॉर्म के बाद पहला बिल्कुल नया व्हीकल प्लेटफॉर्म है. एथर का कहना है कि इसे इस तरह तैयार किया गया है कि भविष्य में इसी प्लेटफॉर्म पर अलगअलग सेगमेंट के कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाए जा सकें. इससे मैन्युफैक्चरिंग आसान होगी और नए मॉडल तेजी से विकसित किए जा सकेंगे.

इस नए प्लेटफॉर्म पर बनने वाला पहला स्कूटर एथर के लिए काफी अहम माना जा रहा है. अभी कंपनी के पास स्पोर्टी Ather 450 और फैमिली स्कूटर Rizta जैसे मॉडल हैं. नया स्कूटर इन दोनों से अलग होगा और इसकी कीमत भी कम रखी जा सकती है. इससे एथर ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने और बड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश करेगी.

सिर्फ नया स्कूटर ही नहीं, और भी होंगे बड़े ऐलान

एथर ने बताया है कि कम्यूनिटी डे 2026 के दौरान सिर्फ नया स्कूटर ही नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी, चार्जिंग सॉल्यूशन और कनेक्टेड फीचर्स से जुड़े कई बड़े ऐलान भी किए जाएंगे. हालांकि कंपनी ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि इस इवेंट में सॉफ्टवेयर अपडेट, बेहतर चार्जिंग टेक्नोलॉजी और ग्राहकों के लिए नए डिजिटल फीचर्स पेश किए जाएंगे, जिससे इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल और आसान हो सके.

क्या उम्मीद की जा रही है?

फिलहाल एथर ने नए स्कूटर की तकनीकी जानकारी या डिजाइन का खुलासा नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि यह स्कूटर Ather 450 से कम कीमत वाला होगा और उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया जाएगा, जो किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं. स्कूटर के डिजाइन, बैटरी, फीचर्स और लॉन्च डेट से जुड़ी पूरी जानकारी 29 अगस्त 2026 को होने वाले एथर कम्यूनिटी डे पर सामने आ सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *