विश्व युवा कौशल विकास दिवस: लखनऊ से CM योगी युवा आइकॉन को करेंगे सम्मानित, आज लॉन्च होगा ‘कौशल सारथी’ और ‘कौशल सेतु’

लखनऊ। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘कौशल से स्वावलंबन, स्वावलंबन से सम्मान’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने वाली कई नई पहलों का शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर पर ‘कौशल सारथी’ और ‘कौशल सेतु’ डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए जाएंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और राजकीय आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने 400 युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *