Auraiya News: सड़क पर अचानक गौवंश के आने से बिगड़ा बैलेंस, दो डीसीएम की भीषण भिड़ंत से चालक की मौत

Auraiya News: सड़क पर अचानक गौवंश के आने से बिगड़ा बैलेंस, दो डीसीएम की भीषण भिड़ंत से चालक की मौत
Auraiya News: सड़क पर अचानक गौवंश के आने से बिगड़ा बैलेंस, दो डीसीएम की भीषण भिड़ंत से चालक की मौत

औरैया, अमृत विचार। अजीतमल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे19 पर प्रतापपुरा गांव के पास शुक्रवार रात सड़क पर अचानक गौवंश आने से दो डीसीएम की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में पीछे चल रही डीसीएम के चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। मृतक की पहचान कानपुर देहात के हथुमा गांव निवासी विशाल पुत्र ऊदल कुमार के रूप में हुई है। हाईवे एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि विशाल कानपुर के स्वरूप नगर स्थित भोले बाबा मिल्क फूड्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड से घी लादकर आगरा जा रहा था।

अचानक सामने आया गौवंश, आगे वाले डीसीएम चालक ने लगाया ब्रेक

जानकारी के अनुसार, आगे चल रही डीसीएम को इटावा निवासी श्याम सुंदर चला रहे थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वह कानपुर से टाइल्स पाउडर लादकर ग्वालियर जा रहे थे। प्रतापपुरा गांव के पास अचानक गौवंश सड़क पर आ गया। इसे बचाने के लिए श्याम सुंदर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही विशाल की डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रही डीसीएम में जा घुसी। टक्कर के बाद विशाल केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस और एनएचएआई टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार, कोतवाल विनोद राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। स्वदेशी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में मदद की। कड़ी मशक्कत के बाद विशाल को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों डीसीएम पुलिस के कब्जे में

सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि हादसे में डीसीएम चालक विशाल की मौत हुई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दूसरी डीसीएम के चालक श्याम सुंदर से पूछताछ की गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *