Pilibhit News : किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

Pilibhit News : किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव
Pilibhit News : किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

गजरौला, अमृत विचार। एक किशोरी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव घर में पाइप के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना क्षेत्र के गांव माला कालोनी की है। यहां की रहनेवाली 16 वर्षीय गुंजन बछार पुत्री आशुतोष बछार का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे किशोरी घर में थी। दूसरे दिन शनिवार सुबह शव लटका मिलने पर परिजन के होश उड़ गए। पिता आशुतोष बछार ने थाना गजरौला पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। एसओ बृजवीर सिंह ने बताया कि किशोरी की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *