Banarasi Tomato Chaat Recipe: घर पर बनाएं बनारस की मशहूर टमाटर चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Banarasi Tomato Chaat Recipe: घर पर बनाएं बनारस की मशहूर टमाटर चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Banarasi Tomato Chaat: चाट का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है। चाट एक ऐसी रेसिपी है, जो झटपट बन जाती है और कभी भी घर पर आए गेस्ट को सर्व किया जा सकता है। इसके लिए बहुत सारी चीजों की जरूरत नहीं होती है, घर पर मौजूद कुछ चीजों से यह रेसिपी तैयार हो जाती है।

Banarasi Tomato Chaat Recipe: घर पर बनाएं बनारस की मशहूर टमाटर चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

बनारस में यह चाट तवा पर घी, मसाले, गुड़, हींग और हर्ब्स के साथ बनाई जाती है। ऊपर से क्रश्ड पापड़ी, सेव और धनिया से गार्निश की जाती है। इसका खट्टामीठा और तीखा स्वाद स्ट्रीट फूड लवर को बेहद पसंद आता है। बनारस की हर गली में यह चाट मिल जाएगा, जिसे लोग बड़े ही स्वाद के साथ खाते हैं।

आज हम टमाटर की चाट की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो शादियों व पार्टियों की जान बन चुका है। खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही यह हेल्दी भी होता है।

टमाटर की चाट बनाने के लिए सामग्री

  • पके टमाटर 4
  • उबले आलू 2
  • देशी घी 2 टेबल स्पून
  •  हींग एक चुटकी
  • अदरक 1 टीस्पून
  •  हरी मिर्च 1
  •  भुना जीरा पाउडर 1 टीस्पून
  •  लाल मिर्च पाउडर ½ टीस्पून
  • काला नमक स्वादानुसार
  •  नमक स्वादानुसार
  •  इमली की मीठी चटनी 2 टेबल स्पून
  •  हरा धनिया सजावट के लिए
  •  बारीक सेव या चूरा

टमाटर चाट बनाने की विधि

टमाटर की चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में देशी घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें हींग, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। जब मसाले भुन जाएं तो अब इसमें टमाटर मिक्स करें और उसे लगातार पकाएं। इसे तब तक पकाएं, जब तक कि टमाटर पूरी तरह से गल न जाए। टमाटर के गलने के बाद उसमें डालें। इसे मिक्स करने के बाद इसमें भुना जीरा, लाल मिर्च, काला नमक, साधारण नमक और डालकर चलाएं। अब इस चाट को कम से कम 78 मिनट तक पकाएं। इससे मसाले पूरी तरह से मिक्स हो जाएंगे। इसे पकने के बाद एक कुल्हड़ में निकाल लें। कुल्हड़ में चाट निकालने के बाद इसके ऊपर हरा धनिया और बारीक सेव डालें। इससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *