Bank Close: अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले से निपटा लें सारे काम, देखिए पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Close: अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले से निपटा लें सारे काम, देखिए पूरी छुट्टियों की लिस्ट
Featured Image

Bank Holiday List October: कुछ ही दिन में अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है. अगर में आपको भी अक्टूबर में बैंक का कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले एक बार बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. कहीं ऐसा न हो कि आप जरूरी काम कराने बैंक पहुंचें और वहां ताला लगा मिले. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। क्योंकि अक्टूबर में दशहरा, दुर्गा पूजा और दूसरे त्योहारों की वजह से कई दिन बैंक बंद रहेंगे. तो उससे पहले जान लें किस कब कहाँ बैंक बंद रहेंगे.

अक्टूबर महीने में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे

जानकारी के अनुसार, अक्टूबर महीने में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. जिसमे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक़, रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को तो बैंक बंद रहेगी ही, साथ ही राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग छुट्टियां रहेगी.

किस किस दिन बैंक बंद रहेंगे?

2 अक्टूबर, शुक्रवार – महात्मा गांधी जयंती के चलते पुरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

4 अक्टूबर, रविवार – साप्ताहिक अवकाश.

10 अक्टूबर, शनिवार – दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.

11 अक्टूबर, रविवार – साप्ताहिक अवकाश.

17 अक्टूबर, शनिवार – महा सप्तमी के कारण अगरतला में बैंक बंद रहेंगी.

18 अक्टूबर, रविवार – साप्ताहिक अवकाश.

19 अक्टूबर, सोमवार – महाअष्टमी और दुर्गा पूजा के कारण कई शहरों अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.

20 अक्टूबर, मंगलवार – दशहरा और विजयादशमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर इस दिन बैंक हॉलिडे रहेगा.

21 अक्टूबर, बुधवार – विजयादशमी और दुर्गा पूजा के कारण अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

22 और 23 अक्टूबर -दुर्गा पूजा-दसैं के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगी.

24 अक्टूबर, शनिवार – चौथा शनिवार.

25 अक्टूबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश.

26 अक्टूबर, सोमवार – लक्ष्मी पूजा, एक्सेसिन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ के कारण शिमला समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

31 अक्टूबर, शनिवार – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *