Barabanki News : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट; पांच नमूने लिए

Barabanki News : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट; पांच नमूने लिए

बाराबंकी, अमृत विचार। श्रावण माह में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया। टीम ने मिठाई और किराना दुकानों का निरीक्षण कर कुल पांच नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। साफसफाई संतोषजनक न मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

अभियान के दौरान कौशल मिष्ठान भंडार सूरतगंज से पनीर व खोया के नमूने लेकर 15 किलो दूषित लड्डू नष्ट कराए गए। गोपाल डेयरी लोधौरा चौराहा से दूध का नमूना लिया गया। यादव मिष्ठान भंडार रानीगंज से 10 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराकर नोटिस जारी किया गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सतनाम मिष्ठान भंडार और बंगाली स्वीट्स कोठी से क्रमश: खोया व पनीर के नमूने लिए गए और नोटिस जारी किए गए।

किराना दुकान और मेडिकल कॉलेज की कैंटीन का निरीक्षण

सुरेन्द्र किराना कोठी तथा कैंटीन हिन्द मेडिकल कॉलेज सफेदाबाद का निरीक्षण कर नोटिस दिया गया। कुल 25 किलो दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,500 रुपये है, मौके पर नष्ट कराई गई। नमूनों की जांच रिपोर्ट मानक के विपरीत मिलने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रवर्तन टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, सलिल सिंह, भगौती प्रसाद, अनुराधा मिश्रा, पल्लवी तिवारी और अर्शी फारूकी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *