
कानपुर, अमृत विचार। गुजैनी में अधिवक्ता के घर पर पथराव व गालीगलौज के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर पंकज ठाकुर को पुलिस ने मंगलवार गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका डर खत्म करने के लिए गुजैनी बाइपास से बर्राआठ तक डेढ़ किमी पैदल जुलूस निकाला। पैदल चलते हुए हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़कर माफी मांग रहा था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बोला दोबारा अपराध नहीं करेंगे, कसम खाते हैं। अपराधी का पैदल जुलूस देखने के लिए भी रास्ते में भीड़ जुटी रही।
मर्दनपुर निवासी अधिवक्ता निखिल तिवारी के अनुसार उन्होंने करीब डेढ़ माह पहले पनकी पतरसा के कालिका नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर पंकज ठाकुर को दस हजार रुपये उधार दिए थे। यह रकम उन्होंने छोटे भाई अखिल से लेकर दिया था। उधार दिए रुपये वापस मांगने पर पंकज नाराज हो गया।
आरोप है कि छह अगस्त की तड़के तीन बजे वह अपने साथी सनी गुप्ता व दो अन्य युवकों के साथ उनके घर पहुंचा और गालीगलौज करते हुए पत्थरबाजी कर दी। गालीगलौज व पथराव का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जो बाद में वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
मंगलवार पुलिस ने पंकज ठाकुर को गुजैनी बाइपास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे गुजैनी बाइपास से बर्रा8 तक पैदल घुमाया गया। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पंकज ठाकुर के खिलाफ शहर के अलगअलग थानों में 16 मुकदमें दर्ज हैं। क्षेत्र में उसका डर खत्म करने के लिए पैदल घुमाया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।