Barabanki News: फतेहपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह समारोह, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

फतेहपुर/बाराबंकी,अमृत विचार। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क, फतेहपुर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 113 वैवाहिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें फतेहपुर ब्लॉक के 33, निंदूरा के 45, सूरतगंज के 40, सिरौली गौसपुर के 2 तथा हरख ब्लॉक का 1 जोड़ा शामिल रहा।

समारोह के मुख्य अतिथि कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पूनम कनौजिया, भाजपा जिला मंत्री शील रत्न मिहिर, रजनीश वर्मा व सरोज वर्मा, मंडल अध्यक्ष फतेहपुर रंजीत लोधी, बेलहरा करुणा शंकर शुक्ला और निंदूरा योगेंद्र पटेल, उप निदेशक समाज कल्याण अयोध्या मंडल राकेश रमन, जिला समाज कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारी, विभिन्न विकास खंडों के नोडल अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, पत्रकार तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विधायक साकेंद्र वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में बड़ी सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजना की सहायता राशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का निर्णय लिया है, जिससे अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *