Bareilly News : जनगणना की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Bareilly News : जनगणना की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
Bareilly News : जनगणना की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बरेली, अमृत विचार। जनगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जनगणना का हर काम तय समय पर और बिना किसी गलती के पूरा होना चाहिए। लापरवाही या देरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जनगणना से जुड़े सभी विभागों की तैयारियों, लंबित कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि जनगणना केवल आबादी गिनने का काम नहीं है, बल्कि सरकार की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और भविष्य की नीतियों का आधार भी है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने अधिकारियों को शासन के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने, अभिलेखों को दुरुस्त रखने और सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, एसडीएम फरीदपुर रामजन्म यादव समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *