Barabanki News : यूपी टी20 लीग के प्रमोशन में युवा क्रिकेटर अमान पहुंचे बाबा गुरुकुल अकादमी, छात्रों से साझा किए सफलता के मंत्र

बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी टी20 लीग सीजन4 के प्रमोशन के क्रम में युवा क्रिकेटर अमान ने बाबा गुरुकुल अकादमी पहुंचकर छात्रछात्राओं से संवाद किया। विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अमान ने विद्यार्थियों को क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन, फिटनेस, टीम भावना और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया।

विद्यालय प्रबंधक हरपाल सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या सुप्रिया पाण्डेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं तथा अमान के अनुभव साझा करने पर आभार जताया।

अंडर15 क्रिकेटर आकांक्षा पाण्डेय रहीं आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय की प्रतिभावान महिला क्रिकेट खिलाड़ी आकांक्षा पाण्डेय रहीं। अंडर15 स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी आकांक्षा ने अमान से क्रिकेट की बारीकियों और आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। विद्यालय परिवार ने उनकी खेल प्रतिभा पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में छात्रछात्राओं में खासा उत्साह रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *