Barabanki News : रक्षाबंधन पर भाइयों तक राखी पहुंचाने की खास तैयारी, डाकघर देगा 10% की छूट; जानें पूरी जानकारी

बाराबंकी, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर घर से दूर रहने वाले भाइयों तक राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। बाराबंकी डाक मंडल के अधीक्षक डाकघर श्री पुरुषोत्तम नाथ ने बताया कि डाकघरों में रंगीन व आकर्षक वाटरप्रूफ राखी लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बहनें मात्र 10 रुपये में लिफाफा खरीदकर स्पीड पोस्ट या पार्सल के माध्यम से राखी देशविदेश भेज सकती हैं। यह सुविधा मंडल के सभी डाकघरों में उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि 12 अगस्त 2026 से अन्तर्देशीय स्पीड पोस्ट के माध्यम से राखी भेजने पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत विशेष छूट मिलेगी। छूट का लाभ लेने के लिए लिफाफे पर “Rakhi Mail” लिखना अनिवार्य होगा और एक ग्राहक अधिकतम पांच राखी लिफाफों की बुकिंग करा सकेगा। छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी।

भाइयों को सुकन्या समृद्धि खाते का उपहार देने की अपील

अधीक्षक श्री पुरुषोत्तम नाथ ने भाइयों से बहनों को सुकन्या समृद्धि खाते का उपहार देने की अपील की। उन्होंने बताया कि डाकघर में मात्र 250 रुपये से खाता खोला जा सकता है। मिठाई आदि भेजने के लिए भी स्पीड पोस्ट व पार्सल सेवा का लाभ लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *