Shahjahanpur News : शाहजहांपुर के सिंधौली में तेज रफ्तार बस ने दो ईरिक्शा कुचले, एक व्यक्ति की मौतदो की हालत गंभीर 

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर के सिंधौली में तेज रफ्तार बस ने दो ईरिक्शा कुचले, एक व्यक्ति की मौतदो की हालत गंभीर 
Shahjahanpur News : शाहजहांपुर के सिंधौली में तेज रफ्तार बस ने दो ईरिक्शा कुचले, एक व्यक्ति की मौतदो की हालत गंभीर 

अमृत विचार : शाहजहांपुर के सिंधौली कस्बे में बड़ा हादसा सामने आया है। एक निजी बस ने टैंकर को साइड देने के दौरान दो ईरिक्शा में टक्कर मार दी। इससे रिक्शा सवार और चालक समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे से अफरातफरी मच गई। आननफानन में घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया। इलाज के दौरान एक रिक्शा चालक की मौत हो गई।

सिंधौली कस्बा निवासी 22 वर्षीय उमेर ईरिक्शा चलाते थे। उमेर रोजाना की तरह सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे ब्लॉक के सामने हाईवे के किनारे रिक्शा लगाकर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर खड़े अन्य रिक्शे पर कस्बे के निवासी रिक्शा चालक नवीन और बिझारा निवासी रामसेवक बैठकर आपस में बात करने लगे।

साइड लेने के चक्कर में टक्कर 

तभी पुवायां की तरफ से आ रही एक निजी बस ने पीछे से आए टैंकर को साइड देने के बाद रिक्शों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों रिक्शे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो और तीनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उमेर के दोनों पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर गिरकर तड़पने लगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

बस छोड़कर भागा ड्राईवर 

हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। चीखपुकार सुनकर भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। एंबुलेंस से तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां उमेर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

दोनों घायलों की हालत गंभीर 

दुर्घटना में घायल दो अन्य रिक्शा चालकों की हालत चिंताजनक बनी है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के दौरान हाईवे पर करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने बस सहित क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मृतक के परिवार में पत्नी मन्तशा सहित पिता मुकीम, मां शाजदा, दो छोटे भाई जुबेर और शोएब तथा दो बहन खुशनसीब और खुशनाज शोकाकुल हैं।

प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि बस की टक्कर से घायल हुए तीन चालकों में उमेर की मृत्यु हो गयी। बाकी की हालत चिन्ताजनक है। बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

 

इसे भी पढ़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *